NEW English Version

बाल दिवस के अवसर पर एजुकेट गर्ल्स संस्था ने रायबरेली के 50 स्कूलों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए किया विशेष कार्यक्रम का आयोजन

बाल दिवस पर एजुकेट गर्ल्स संस्था ने किया विशेष कार्यक्रम का आयोजन; रायबरेली जिले के 50 स्कूलों के बच्चों ने दिखाया उत्साह

रायबरेली: भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में, हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। इस अवसर को और भी खास बनाते हुए, बालिका शिक्षा के लिए कार्यरत एजुकेट गर्ल्स संस्था ने रायबरेली जिले के 16 ब्लॉक के 50 स्कूलों में बच्चों की रचनात्मकता और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम के तहत बच्चों के लिए रंगोली, ड्राइंग, खेल प्रतियोगिताओं और जागरूकता रैली जैसी कई गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनसे बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा के प्रति रुचि और जागरूकता भी प्राप्त हुई। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के समग्र विकास को प्रोत्साहित करने के लिए और उन्हें अपनी रचनात्मकता को व्यक्त करने का एक मंच उपलब्ध हुआ।

प्राथमिक विद्यालय, छतोह के प्रधानाध्यापक शिवकुमारी ने इस अवसर पर कहा, “बाल दिवस एक ऐसा अवसर है जब हमें बच्चों के अधिकारों और उनके भविष्य के बारे में गहराई से सोचने का मौका मिलता है। एजुकेट गर्ल्स संस्था शिक्षा क्षेत्र में खासकर लड़कियों के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है। हम संस्था के साथ मिलकर बच्चों के नामांकन, ठहराव और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत हैं। मुझे विश्वास है कि हम बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने में अवश्य सफल होंगे।”

एजुकेट गर्ल्स संस्था के स्टेट ऑपरेशन्स हेड नितिन कुमार झा ने कहा, “शिक्षा न केवल एक व्यक्ति के विकास का साधन है, बल्कि समाज को सशक्त बनाने की नींव भी है। शिक्षित लड़कियाँ आत्मनिर्भर बनती हैं, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होती हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनती हैं। बाल दिवस के अवसर पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अपने समाज में किसी भी बच्चे को शिक्षा से वंचित न रखें और उनके विचारों एवं भावनाओं का सम्मान करें।”

इस आयोजन में शिक्षक प्रभा श्रीवास्तव, रामभवन यादव और एजुकेट गर्ल्स संस्था से अभर कुमार, नेहा सिंह, प्रपीण कुमार, दीलिप कुमार, सुषमा, जितेंद्र सिंह सहित कई लोग शामिल हुए।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »