NEW English Version

बाल दिवस पर नगर निगम ने बच्चों को सीखाया स्वच्छता का पाठ

बाल दिवस के अवसर पर अलीगढ़ नगर निगम द्वारा नगर आयुक्त विनोद कुमार की पहल पर नगरीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं के साथ स्वच्छता और प्लास्टिक छोड़ों अभियान की जागरूकता के लिये अभियान चलाया गया। 

स्वच्छता की पाठशाला के अंतर्गत बाल दिवस के अवसर पर जीआईसी स्कूल में स्वच्छता और जागरूकता की पाठशाला आयोजित की गई। नगर आयुक्त विनोद कुमार ने कहा अलीगढ़ नगर निगम बाल दिवस के अवसर पर बच्चों से शहर को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिये सहयोग की अपील करता है।

उन्होनें कहा कि बच्चों में स्वच्छता के प्रति सेवा और स्वच्छ भारत मिशन के उदेश्यों से परिचित कराने के उदेश्य से जल्द नगर निगम अलीगढ़ नगरीय क्षेत्र के सभी स्कूलों में स्वच्छता की पाठशाला आयोजित करेगा जिसमें प्रत्येक सप्ताह दो दिन नगर निगम स्कूल में बच्चों को स्वच्छता के ऊपर एक विशेष पीरियड देगा। जिससे बच्चेें स्वच्छता, हाईजीन, प्लास्टिक कैरी बैग, स्वच्छ भारत मिशन के उदेश्यों के प्रति जागरूक हो सके।

जीआईसी में आयोजित अभियान में प्रधानाचार्या आरपी सिंह तोमर, अवधेश यादव, सुखवीर सिंह, ब्रजेश शाही, मुनीश यादव, मीडिया सहायक अहसान रब, विनय, अभिनव, रजत आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »