NEW English Version

डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में अर्न वाइल यू लर्न योजना के साथ शुरू हुआ दीक्षारम्भ कार्यक्रम

 महाविद्यालय में नवप्रवेशी गरीब एवं जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को मिलेगी 1,000 की छात्रवृति-नागेश्वर सिंह

छात्रों ने नियुक्ति पत्र पाने की खुशी में देव-दीपावली के पूर्व संध्या पर किये दीपदान

 वाराणसी: देव-दीपावली की पूर्व संध्या पर गुरुवार को सोयेपुर लालपुर स्थित डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में नवप्रवेशी छात्राओं के लिए दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ पढ़ाई के साथ कमाई योजना का भी शुभारम्भ हुआ।

महाविद्यालय के प्रबंधक नागेश्वर सिंह ने बी.एस.सी प्रथम सेमेस्टर के विवेक गौतम, प्रखर अग्रवाल, सगुन सिंह, उत्कर्ष पाण्डेय, बीसीए तृतीय सेमेस्टर की निधि यादव, बीए तृतीय सेमेस्टर की वैष्णवी पाण्डेय, रिशु सिंह एवं वैष्णवी पटेल सहित 8 को महाविद्यालय में तकनीकी सहायक पद के लिए नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने  महाविद्यालय में प्रवेश के समय गरीब एवं जरूरतमंद छात्र छात्राओं की मदद के  लिए 1,000 रूपये छात्रवृति प्रदान करने की घोषणा की। प्रशासक संजीव सिंह ने  महाविद्यालय में एनएसएस की इकाई भी शुरू करने की भी घोषणा की।

Zero Oil Cook Book21%

कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने नियुक्ति पत्र मिलने की खुशियाँ देव-दीपावली की पूर्व संध्या पर हाथ में काशी की सांस्कृतिक परिदृश्य को प्रदर्शित करते हुए दीये जलाकर दीपदान किया। डॉ. नैंसी श्रीवास्तव के निर्देशन में गीत, नृत्य गज़ल एवं रानी लक्ष्मी बाई नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देकर छात्र छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद सिंह ने सभी  छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय में उपलब्ध संसाधनों व अनुशासन वयवस्था पर विस्तार से चर्चा किए। पढाई के साथ कमाई योजना में चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह योजना विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ आय अर्जित करने का भी अवसर मिलता है। आज के दौर में, शिक्षा प्राप्त करना जितना आवश्यक है, उतना ही आत्मनिर्भर होना भी महत्वपूर्ण है। इस योजना के तहत, विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न कार्यों में हाथ बंटाने का मौका मिलता है, जिससे उनकी कार्यक्षमता और अनुभव में भी वृद्धि होती है।

 संचालन डॉ. गौरव तिवारी धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अरविन्द चौबे ने दिया। इस अवसर पर डॉ. घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार मिश्रा, डॉ. डी.वी.सिंह, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. विवेकानंद चौबे, डॉ. संदीप राय,डॉ. देवेन्द्र पांडेय, रवि वर्मा, धीरज सिंह सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »