NEW English Version

अतुल मलिकराम को बिज़नेस प्रिज़्म के ’10 मोस्ट आइकॉनिक लीडर्स इन इंडिया 2024′ सम्मान से नवाजा गया

इंदौर – देश की प्रमुख कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन एजेंसी पीआर 24×7 के फाउंडर, अतुल मलिकराम को बिज़नेस प्रिज़्म द्वारा ’10 मोस्ट आइकॉनिक लीडर्स इन इंडिया 2024′ के प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन बढ़ते हुए लीडर्स को दिया जाता है जिन्होंने अपनी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता, इनोवेटिव सोच और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के प्रति अपने अटूट समर्पण के जरिए, बिज़नेस इंडस्ट्री में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह सम्मान ये भी दर्शाता है कि इन लीडर्स ने न केवल अपने सेक्टर्स से जुड़ी चुनौतियों को सफलता में बदला है बल्कि भारत की विविध आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, लॉन्ग-टर्म व प्रभावशाली समाधान भी तैयार किए हैं। गौरतलब है कि बिज़नेस प्रिज़्म की इस सूची में शामिल लीडर्स बिज़नेस, सोशल इंटरप्राइज, टेक्नोलॉजी और पॉलिसी मेकिंग सेक्टर्स से आते हैं। 

इस सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए, अतुल मलिकराम ने कहा, “मेरा मानना है कि सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धियों तक ही सीमित नहीं होती, बल्कि यह उस सकारात्मक प्रभाव में निहित होती है, जो हम अपने काम से समाज में डालते हैं। बिज़नेस प्रिज़्म का यह सम्मान मेरे अकेले का नहीं है, यह सम्मान उन सभी क्लाइंट्स का है जो हमारे साथ जुड़े हैं, उन सभी मीडियकर्मियों का है जिन्होंने हमें लगातार सहयोग किया है और उस टीम का है जिनके साथ चलते हुए हम आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं।” 

अतुल मलिकराम ने अपनी नीतियों और रणनीतियों के जरिए न केवल​ अपने संगठन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया  है, बल्कि पीआर सेक्टर के साथ-साथ अन्य सेक्टर्स में भी नए मानक स्थापित किए हैं। देश के पहले एंगर मैनेजमेंट कैफे की शुरुआत हो या सामाजिक संस्था बीइंग रिस्पॉन्सिबल के माध्यम से बुजुर्गों, बेजुबानों व स्ट्रीट वेंडर्स और मोची भाइयों के लिए सहयोग, उन्होंने सामाजिक कार्यों को हमेशा सर्वोपरि रखा है। इसके अतिरिक्त वह अपने #2030KaBharat कैंपेन के जरिए, सतत विकास लक्ष्यों के तहत शून्य गरीबी, शून्य भुखमरी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में भी काम कर रहे हैं। उन्होंने भारतीय जेलों की व्यवस्था में सुधार और कैदियों के पुनर्वास की पहल भी की है। 

वहीं, 1999 में स्थापित पीआर 24×7, पब्लिक रिलेशन प्रोफेशनल्स, राइटर्स, स्ट्रेटेजी प्लानर्स और मीडिया कॉर्डिनेटर्स की कुशल और 24×7 समर्पित टीम के माध्यम से अपने क्लाइंट्स को उच्च गुणवत्ता की सेवाएं प्रदान करती है। संगठन का उद्देश्य अपने क्लाइंट्स को प्रभावी और नए समाधान प्रदान करना है ताकि उनके व्यवसाय को नई ऊर्जा व सफलता प्रदान की जा सके।

अतुल मलिकराम ने अपने संगठन व पहलों के जरिए समाज में एक सकारात्मक बदलाव की पहल की है। उनके प्रयासों ने न केवल उनकी पहलों और संगठन को सफलता दिलाई है बल्कि व्यापक स्तर पर समावेशी विकास और बदलाव को भी बढ़ावा दिया है। निश्चित रूप से उनके यह प्रयत्न भारत के एक ग्लोबल लीडर के रूप में उभरने के क्रम में सहयोगी सिद्ध हो रहे हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »