NEW English Version

डॉ.मनोज तिवारी मधुमेह शिक्षा सारथी सम्मान से सम्मानित

वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन में विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर पैनेसिया हॉस्पिटल द्वारा आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी व सम्मान समारोह में वाराणसी के प्रसिद्ध लेखक, शिक्षाविद एवं मनोवैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार तिवारी, वरिष्ठ परामर्शदाता, एआरटी सेंटर, एसएस हॉस्पिटल, आईएमएस, बीएचयू को लेखन, शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए विशिष्ट योगदान हेतु पैनेसिया वेलफेयर एंड एजुकेशन सोसायटी, वाराणसी द्वारा द्वारा स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र व प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर मधुमेह शिक्षा सारथी सम्मान से सम्मानित किया गया।

पैनेसिया वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसायटी द्वारा मधुमेह मुक्त भारत अभियान पूरे देश में व्यापक रूप से संचालित किया जाता है। विदित हो डॉ तिवारी द्वारा शिक्षा मनोविज्ञान, बाल विकास एवं अधिगम, मनोविज्ञान: शैक्षिक मूल्यांकन व प्रबंधन, एचआईवी/ एड्स: दशा व दिशा, मनोविज्ञान व शिक्षण ( दो संस्करण), बाल मनोविज्ञान व शिक्षाशास्त्र, बाल मनोविज्ञान: शिक्षण व जीवन कौशल, मानव बृध्दि व विकास, दिव्यांगता: समग्र उपागम, मानव वृद्धि एवं विकासः आजीवन उपागम सहित अने​क पुस्तकों की रचना करने के साथ अनेक पुस्तकों में अध्याय भी लिखा गया है। डॉ मनोज सतत् रूप से पत्रिकाओं व समाचार पत्रों में समसमायिक विषयों पर लेख राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर लिखते रहतें हैं।

लेखन के साथ ही डॉ तिवारी की शिक्षण, प्रशिक्षण, परामर्श, मनोवैज्ञानिक परीक्षण, मनोचिकित्सा, समाज सेवा में गहरी रुचि है, आप व्दारा सीआरपीएफ, आरपीएफ, एनडीआरएफ, उ.प्र. पुलिस व पीएसी बल, दिव्यांगजनों, बन्दीजनों, छात्रों, गरीबों, महिलाओं को निशुल्क मनोवैज्ञानिक सेवाएं प्रदान की जाती है। आप लाखों लोगों को परामर्श सेवाएं प्रदान कर चुके हैं इस अवसर पर राजेश उपाध्याय, मनीष सिंह, डॉ. मुकेश श्रीवास्तव, पवन कुशवाहा, महेंद्र मिश्रा, मनीष पांडेय सहित देशभर से अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ. तिवारी को अपने शुभकामना प्रेषित किया है।

U.S. POLO ASSN. Men's Regular Fit Shirts White L40%

समारोह में डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय ( आईपीएस) सेनानायक 36 वीं वाहिनी पीएसी रामनगर, डॉ. आशुतोष मिश्रा, डॉ. पल्लवी मिश्रा, डॉ. उत्तम ओझा, डॉ. सुनील मिश्रा, श्रीमती नूपुर ओझा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थिति रहें।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »