NEW English Version

नारी का आर्थिक स्वावलंबन मानसिक स्वास्थ्य के लिए उत्तम : डॉ. मनोज तिवारी

खुला आसमान संस्था व जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, वाराणसी के संयुक्त तत्वाधान में गंगा के पावन रविदास घाट पर सहकारी सप्ताह के अवसर पर सामाजिक उत्थान में सहकारिता की भूमिका विषय पर महिलाओं हेतु जागरूकता का कार्यक्रम आयोजन किया गया। सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री मिलिंद ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं का आर्थिक रूप से स्वावलंबी होना राष्ट्र के उत्थान के लिए आवश्यक है। उन्होंने बचत के फायदे तथा कोऑपरेटिव बैंक में संचालित होने वाले विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ख्यातिलब्ध मनोवैज्ञानिक डॉ मनोज कुमार तिवारी परामर्शदाता, एआरटीसी, एस एस हास्पिटल, आईएमएस, बीएचयू ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक रूप से सशक्त होने पर न केवल उनका परिवार व समाज में सम्मान बढ़ता है बल्कि उनका आत्मविश्वास बढ़ने से उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भी अनेक धनात्मक प्रभाव पड़ता है। महिलाएं अपने एवं अपने बच्चों के लिए निर्णय लेने में सक्षम होती है। पूरा परिवार खुशहाल रहता है। खुला आसमान संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह रघुवंशी ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

Orpat OEH-1220 2000-Watt Fan Heater (White)13%
₹1,295.00 (₹1,295.00 / count)

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कोऑपरेटिव बैंक के सहायक मंडलीय आयुक्त, अपर जिला सहकारी अधिकारी, जिला सहकारी बैंक की शाखा बांस फाटक के शाखा प्रबंधक एवं कर्मचारी, श्री मनीष कुमार पांडेय वरिष्ठ योग प्रशिक्षक श्री स्वामी विवेकानंद स्मारक राजकीय चिकित्सालय भेलूपुर, गेल के मैनेजर श्री मिथिलेश सिंह खुला आसमान संस्था की दीक्षा सिंह, मीनाक्षी मिश्र, सोफी फ्लेमो, दिवाकर, शिवम यादव, संजू यादव, सीता देवी, रेखा देवी, आदि उपस्थित थे, कार्यक्रम में छोटे बच्चे और लगभग 150 महिलाओं शामिल रही। बैंक द्वारा मौके पर जीरो बैलेंस पर महिलाओं के खाते खोले गए तथा सेनेटरी पैड का वितरण किया गया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »