NEW English Version

हियरक्लियर कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश में विशेष ईएनटी कैंप आयोजित करेगा

इस पहल के माध्यम से, हियरक्लियर का उद्देश्य स्थानीय लोगों के लिए ईएनटी उपचार की पहुँच में सुधार करना है 

शिमला: उन्नत हियरिंग केयर सॉल्यूशंस पेश करने वाला प्रमुख स्टार्टअप, हियरक्लियर कांगड़ा के गोपाल बाग गुरखारी में एक विशेष ईएनटी कैंप आयोजित करने जा रहा है। यह कैंप 24 नवंबर, 2024 को सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा, जिसका उद्देश्य कैंप स्थानीय लोगों के लिए बेहतर हियरिंग केयर सॉल्यूशंस की पहुँच को बेहतर बनाना है। इस कैंप का आयोजन स्वास्थ्य सेवा प्रदाता विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी, शाखा कांगड़ा और रिपुदमन चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से किया जा रहा है।

अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखने के विषय में, लोग अक्सर अपने कान और नाक के स्वास्थ्य को नज़रअंदाज कर देते हैं। विशेष रूप से तब तक, जब तक कि कोई बड़ी समस्या न उत्पन्न हो जाए। इस मुद्दे के समाधान के रूप में, हियरक्लियर यह कैंप आयोजित कर रहा है, ताकि लोग सक्रिय रूप से आगे आएँ और अपने कान, नाक और गले (ईएनटी) के स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता दें। यह पहल क्षेत्र के लोगों को कान, नाक और गले के संवेदनशील मुद्दों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, जिसे वे आमतौर पर नज़रअंदाज़ कर देते हैं। इसके साथ ही, इस पहल के माध्यम से लोगों को श्रवण संबंधी समस्याओं का शीघ्र निदान करने और समय पर इलाज कराने के महत्व के बारे में भी बताया जाएगा।

मैक्स ग्रुप में ईएनटी और हेड एंड नेक सर्जरी के प्रिंसिपल डायरेक्टर, और हियरक्लियर के सीनियर ईएनटी कंसल्टेंट, डॉ. संजय सचदेवा इस पहल का नेतृत्व करेंगे। इस कैंप के दौरान, उन तमाम मरीजों की जाँच और इलाज किया जाएगा, जो ईएनटी, सिर और गले से संबंधित समस्याओं से ग्रसित हैं। इस कैंप में ईएनटी चेकअप और ओपीडी कंसल्टेशन के साथ ही साथ हियरक्लियर द्वारा निःशुल्क ऑडियोमेट्री परीक्षण भी किए जाएँगे। इस पहल के अंतर्गत कोक्लियर इम्प्लांट उपचार भी प्रदान किया जाएगा। इसके माध्यम से विशेष रूप से उन बच्चों को सुनने और बोलने में मदद मिल सकेगी, जो श्रवण और बोलने संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

कैंप के बारे में विस्तार से बताते हुए, हियरक्लियर के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर, विनीत नारंग ने कहा, “भारत में 6.3 करोड़ से भी अधिक लोग श्रवण संबंधी गंभीर समस्याओं से ग्रसित हैं, और इस कैंप के माध्यम से हम देशभर के लोगों को पूर्ण हियरिंग केयर सॉल्यूशंस प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं। अक्सर देखने में आता है कि लोग अपने कानों की बिगड़ती स्थिति को लेकर जागरूक नहीं होते। ऐसे में, इस कैंप के जरिए हम कांगड़ा के लोगों को ऑडियोलॉजिस्ट एक्सपर्ट्स से जोड़ना चाहते हैं। इस कैंप से उन्हें ईएनटी के लिए पेशेवर सुझाव और इलाज प्राप्त करने में मदद मिल सकेगी, जिससे कि स्थिति और न बिगड़े।” 

मैक्स ग्रुप में ईएनटी और हेड एंड नेक सर्जरी के प्रिंसिपल डायरेक्टर, और हियरक्लियर के सीनियर ईएनटी कंसल्टेंट, डॉ. संजय सचदेवा ने कहा, “हम लोगों को पूर्ण हियरिंग केयर सॉल्यूशंस प्रदान करने की दिशा में काम कर रहे हैं, और इस कैंप का आयोजन कांगड़ा में हर महीने करते हैं। यह क्षेत्र के लोगों के लिए न सिर्फ निःशुल्क इलाज उपलब्ध कराने का सार्थक माध्यम है, बल्कि कोक्लियर इम्प्लांट की मदद से सुनने की क्षमताओं को सुधारने में मददगार भी है। यह पहल का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, क्योंकि यह मरीजों को सुनने की बेहतर क्षमता प्रदान करता है और साथ ही बोलने की समझ में भी सुधार करता है, जिससे मरीजों के लिए बातचीत करना सरल और सहज जो जाता है।”

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »