NEW English Version

दो दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षकों ने भी पाया प्रशिक्षण

वाराणसी : सन्त अतुलानन्द कॉन्वेण्ट स्कूल कोइराजपुर हरहुआ, वाराणसी के ज्ञानपीठ सभागार में सी.बी.एस.ई. एवम् शिक्षा मंत्रालय (भारत सरकार) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ट्रेनिंग फॉर ट्रेनर्स (ToT) कार्यशाला सम्पन्न हुई । इस विशेष कार्यशाला में उत्तर प्रदेश प्रयागराज जोन के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों से आये लगभग 65 प्रशिक्षणार्थियों (प्रधानाचार्य एवम् वरिष्ठ शिक्षक) ने विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया।

इस कार्यशाला का उद्देश्य उन सभी प्रशिक्षकों के माध्यम से शिक्षकों के भीतर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की संकल्पिक अवधाराणा के अन्तर्गत निर्धारित मानकों और प्रारूपों से परिचित होते हुए अधिगम के मानक तैयार करने के साथ-साथ शिक्षण तकनीकि के संदर्भ में निर्देशनात्मक रणनीतियाँ निर्धारित करना था। बदलते परिवेश में जीवन कौशल के साथ साथ आगामी भविष्य की चुनौतियों के लिए चिंतन करना भी शिक्षा व्यवस्था का हिस्सा बने तथा संधारणीय विकास को बढ़ावा मिले इन सभी विषयों पर गंभीर विचार गोष्ठी आयोजित हुई।

प्रशिक्षकों के लिए आयोजित यह कार्यशाला अपने आप में अनूठी थी ,जिसमें पधारे सभी प्रशिक्षकों ने अत्यंत सहजता एवम् सुगमता से शिक्षा के प्रारूप व विभिन्न मानकों को  अधिक बोधगम्य व रुचिकर बनाने पर विचार विमर्श किया ।

Pachaas Krantikari27%

संस्था की प्रधानाचार्या डॉ नीलम सिंह ने कहा कि सी.बी.एस.ई., द्वारा आयोजित इस तरह की विशिष्ट कार्यशाला का आयोजन विद्यालय के लिये एक अभूतपूर्व अनुभव है जिसके माध्यम से हम सभी एक साथ मिलकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के निर्धारण का संकल्प पूरा करने में सक्षम हो सकेंगे।

इस कार्यशाला में डॉ अखिलेश कुमार (हेड सी.ओ.ई.,प्रयागराज) के कुशल निर्देशन में श्री गुंजन गाँधी (संयुक्त निदेशक, आई.एस.टी.एम.), श्री उमेश चन्द्र जोशी (वरिष्ठ सलाहकार,टी.एन.ए.) तथा श्री मुकेश सहलत जी ने अत्यंत सजगता से रोचक शैली में पधारे सभी प्रशिक्षणार्थियों को  प्रशिक्षण प्रदान किया ।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »