NEW English Version

भाजपा कार्यकर्ता की बेटी का कन्यादान करेंगे पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी

उपेंद्र तिवारी

बलिया। भाजपा के मंडल कोषाध्यक्ष रहे विनोद राय की बेटी प्रिया राय का कन्यादान पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी अपने पत्नी के साथ करेंगे। इसको लेकर पूर्व मंत्री के परिवार को शुभकामनाएं मिल रही है। 24 नवंबर को पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी अपने आवास टैगोर नगर से प्रिया राय की शादी करेंगे। जिसको लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है। जिसमें प्रदेश के कई बड़े नेता शामिल होंगे। चर्चा यह भी है कि डिप्टी सीएम केशव मौर्य विनोद राय व बृजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु, राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी सहित कई मंत्री आएंगे। बताते चलें कि नौ सितंबर 2016 को नरहीं थाने पर भाजपा का धरना प्रदर्शन चल रहा था। मामला यह था कि पशुपालक चंद्रमा यादव जो संत कबीरनगर मेले से पशु लेकर अपने गांव आ रहा था।

इसी बीच नरहीं पुलिस ने उसे पशु तस्करी में चालान कर जेल भेज दिया था। भाजपाईयों का माने तो चंद्रमा यादव पशुपालक थे और उनके पास संत कबीर नगर मेले की रसीद भी थी। उसके बावजूद भी उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी। इसको लेकर नरहीं थाने में धरना प्रदर्शन करना पड़ा। इस दौरान पुलिस को लाठी चार्ज भी करना पड़ा। जिसमें पूर्व मंत्री सहित कई कार्यकर्ता जख्मी हो गये थे। इस दौरान विनोद राय की गोली लगने से उनकी मौत हो गयी थी। उनकी तीन पुत्रियां थी। जिनमें सबसे बड़ी पुत्री प्रिया राय की शादी 24 नवंबर को गाजीपुर जिले में हो रही है। घटना के बाद उपेंद्र तिवारी ने ये संकल्प लिया था कि विनोद राय की कमी वे पूरा करेंगे और बेटियों की शादी में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने देंगे और उसी जिम्मेदारी को आगे बढ़ाते हुए पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी अपनी पत्नी के साथ प्रिया राय का कन्यादान करेंगे।

राकेश कुमार राय
Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »