NEW English Version

रन फ़ॉर राम की विस्तृत बै​ठक हुई संपन्न कार्य योजना तैयार

क्रीड़ा भारती प्रान्त के सह मंत्री अजय सिंह जी घोडे के साथ रेस की करेंगे अगुवाई

वाराणसी: कीड़ा भारती वाराणसी काशी प्रान्त इकाई द्वारा 1 दिसंबर 2024 रविवार को रन फ़ॉर राम अयोध्या के बाद अब काशी में, आयोजन के लिए एक वृहद बैठक संत अतूलानंद स्कूल गिलट बाजार में आहूत किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पवन सिंह ने और बैठक का संचालन जिला मंत्री आनन्द पाठक जी ने किया।

रन फ़ॉर राम के आयोजन समिति अध्यक्ष श्री राहुल सिंह जी व संरक्षक प्रांत अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव जी के सानिध्य में सभी उपस्थित सदस्य एवं पदाधिकारियों का परिचय महानगर उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा जी ने कराया।

रन फ़ॉर राम अयोध्या के बाद अब काशी में 5 किलोमीटर दौड़ है जो प्रभु श्री राम के आराध्य  महादेव शिव को समर्पित है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सभी खिलाड़ी अपने परिवार  एवं सर्व समाज एक साथ प्रतिभाग कराना है जिससे खेल के साथ साथ परिवार और समाज में कुटुम्ब प्रबोधन और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।

इस मैराथन से संबंधित समस्त विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रान्त उपाध्यक्ष व दौड़ के प्रभारी श्री दिनेश जायसवाल जी के दिशा निर्देशन में दौड़ सम्पन्न होगी।  विजेता खिलाड़ियों को नगद धनराशि के क्रम में प्रथम 10 पुरुष विजेता और 10 महिला विजेता को अलग अलग दोनों वर्गों में प्रथम पुरस्कार 11000 रुपये दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 9100 एवम तीसरा को 8100 के इसी क्रम में 10वाँ स्थान हासिल करने वाले तक को 1100 रुपये प्रदान किया जायेगा और अन्य प्रथम 100 प्रतिभागियों को पदक प्रदान किया जायेगा।

समापन समरोह श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में प्रांगण में सायं 5 बजे से भजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया जाएगा। यह एक अनूठा आयोजन है जो खेल के साथ-साथ अपनी संस्कृति और परंपरा को भी प्रोत्साहित करने हेतु सामाजिक संगठनों और खिलाड़ियों के पारिवार जनों के साथ आमंत्रित किया गया है। 

आज के बैठक में उपस्थित प्रांत के पदाधिकारी श्री वीरेंद्र उपाध्याय जी, श्री अजय सिंह जी, श्री दिलीप जी श्री एम एन पाण्डेय जी, श्री राहुल सिन्हा जी श्री गौरव जी, निर्मल जी, विभोर जी नीतीश जी, स्वधा द्विवेदी, इंदू सिंह, नीलिमा मिश्रा, श्री विपिन सिंह श्री राजन सिंह श्री शरद सिंह श्री दीपांशु सिंह श्री शिवम् सिंह सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहें।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »