NEW English Version

रेलवे बोर्ड में 75वें संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया

भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली में संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सतीश कुमार ने रेलवे बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया।

इस कार्यक्रम में रेलवे बोर्ड की वित्त सदस्य श्रीमती रुपा श्रीनिवासन, सदस्य (परिचालन एवं व्यवसाय विकास) श्री रविंद्र गोयल, सदस्य (इंफ्रा) श्री नवीन गुलाटी, और रेलवे बोर्ड की सचिव श्रीमती अरुणा नायर सहित रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संविधान दिवस का उद्देश्य संविधान के मूल्यों, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष श्री सतीश कुमार ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा, “संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। यह हमें समावेशी विकास और न्याय सुनिश्चित करने की प्रेरणा देता है।”

उन्होंने कर्मचारियों को संविधान के सिद्धांतों को अपने कार्य और जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान संविधान के मूल सिद्धांतों जैसे समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व, और न्याय पर प्रकाश डाला गया। रेलवे बोर्ड ने इस आयोजन के माध्यम से कर्मचारियों को संविधान की भावना और इसके महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया। रेल मंत्रालय के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों और इकाइयों में भी संविधान दिवस के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »