NEW English Version

बड़े बकायेदारों पर नगर निगम बड़ी कार्यवाही

नगर निगम की गृह कर वसूली को बढ़ाने के लिए प्रयासरत अलीगढ़ नगर आयुक्त विनोद कुमार के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में नगर निगम के सभी जोन में बड़े बकायेदारों के विरुद्ध ताबड़तोड़ सीलिंग और तालाबंदी की कार्यवाही जोनल अधिकारियों के नेतृत्व में लगातार की जा रही है।

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया कि बड़े बकायेदारों से सम्पत्ति कर वसूली के लिये नगर निगम द्वारा युद्धस्तर पर अभियान चलाकर सीलिंग व मौके पर वसूली की कार्यवाही निरंतर की जा रही है।

बुद्धवार को ज़ोन-3 में जोनल अधिकारी और गृहकर टीम कर अधीक्षक विशाल सिंह राजस्व निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह ने बड़ी कार्यवाही करते हुए देहली दरवाजा खैर रोड स्थित योगेंद्र पाल भवन संख्या 10/486a पर रु.124849.00 देहली दरवाजा खैर रोड स्थित महादेवी भवन संख्या 10/485a10 पर 151968.00 देहली दरवाजा खैर रोड स्थित कल्लू भवन संख्या 10/203 पर 622415.00 क़ा बकाया होने पर की तालाबंदी की कार्यवाही की गयी।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने करदाताओं से अपील है नवंबर , 2024 के समाप्त होने से पूर्व अपने संपत्ति कर का भुगतान जमा करें और छूट का लाभ उठाएं

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »