NEW English Version

नगर निगम सेवा भवन में शुरू हुई केंटीन

अलीगढ़ नगर निगम में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक नई कैंटीन की शुरुआत हुई है। इस कैंटीन का शुभारंभ महापौर प्रशांत सिंघल और नगर आयुक्त विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। महापौर प्रशांत सिंघल ने इस अवसर पर कर्मचारियों को बधाई दी और कहा कि यह कैंटीन नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक सुविधाजनक और स्वच्छ भोजन विकल्प प्रदान करेगी।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने कहा कि यह कैंटीन नगर निगम के कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा होगी, जिससे उन्हें अपने कार्यस्थल पर ही स्वच्छ और स्वादिष्ट भोजन मिल सकेगा।

उन्होंने कहा इस कैंटीन की शुरुआत से नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को एक सुविधाजनक और स्वच्छ भोजन विकल्प मिलेगा, जिससे उनके कार्य क्षमता में सुधार होगा।

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया इस कैंटीन का संचालन कानपुर की फर्म जय माँ विंध्यवासिनी नीरज दूबे द्वारा किया जा रहा है नगर निगम अलीगढ़ द्वारा अधिकारी और कर्मचारियों की सुविधाओं के लिए इसकी शुरुआत की गई है जिसमें अधिकारी कर्मचारी और पार्षदों को 10% की छूट मिलेगी इसका मासिक ₹16500 है।

कार्यक्रम मे अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह लेखा परीक्षक जंग बहादुर कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह सहायक लेखाधिकारी भारत दुबे नगर स्वास्थ्य अधिकारी रमाकांत त्यागी नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय सक्सेना मंत्री मानवेन्द्र सिंह स्टोनो देश दीपक सतीश शर्मा मीडिया सहायक एहसान रब सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »