NEW English Version

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के अशोकनगर में आधुनिक मुख्य डाकघर के निर्माण की आधारशिला रखी

केंद्रीय संचार एवं उत्तरपूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डाक विभाग ढांचे को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज मध्य प्रदेश के अशोकनगर में प्रधान डाकघर के नए भवन की आधारशिला रखी। अशोकनगर के तुलसी सरोवर परिसर में होने वाले इस निर्माण से डाक सेवाओं में एक नया अध्याय जुड़ेगा।


माननीय केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतितादित्य सिंधिया द्वारा शिलान्यास एवं उद्घाटन।

प्रधान डाकघर के आधुनिक भवन का निर्माण 2.1 करोड़ रुपए की लागत से एक वर्ष के भीतर पूर्ण होगा। अत्याधुनिक, प्रौद्योगिकी-सक्षम कार्य माहौल प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किए गएइस भवन में ग्राहकों को अत्याधुनिक सुविधाएंउपलब्ध कराई जाएंगी। प्रधानडाकघर जिले के 10 उप-डाकघरों के प्रशासनिक केंद्र के रूप में संचालित होगाजिससे अशोकनगर के लोगों को बेहतर सेवाएं और सुविधाएंमिलेंगी।

श्री सिंधिया ने अपने संबोधन में कुशल, नागरिक-केंद्रित डाक सेवाएं प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता पर बल देते हुए समुदायों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के साथ डाक विभाग को जोड़ने की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया।

समारोह में मध्य प्रदेश परिमंडल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल श्री विनीत माथुर, निदेशक डाक सेवाएं श्री पवन कुमार डालमिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

नए प्रधान डाकघर का निर्माण समुदायिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा हैजिसमें अत्याधुनिक सुविधाएं और आधुनिक बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराया जाएगा।यह भारतीय डाक की परिवर्तन यात्रा के अनुरूप है जो जमीनी स्तर पर विश्वसनीय और उन्नत आधुनिक सेवाएं प्रदान करने के डाक विभाग के समर्पण को दर्शाता है।

विश्व के सबसे व्यापक डाक नेटवर्कों में से एक, भारतीय डाक विभाग 150 से अधिक वर्षों से राष्ट्र की सेवा में जुटा है। आधुनिकीकरण और सेवा उन्नयन पर ध्यान केंद्रित करते हुएडाक विभाग शहरी और ग्रामीण अंचलों में सेवा-अंतर पाटते हुए उत्कृष्टतापूर्णकार्य कर रहा है

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »