NEW English Version

चतुर्थ “राय व्योम फाउंडेशन”  वाद- विवाद (द्विभाषिक) प्रतियोगिता का आयोजन

चतुर्थ “राय व्योम फाउंडेशन”  वाद- विवाद (द्विभाषिक) प्रतियोगिता का आयोजन,  राय व्योम फाउंडेशन एवं राजनीति विज्ञान विभाग सत्यवती कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जिसका विषय था ” One National and one Election”. इस प्रतियोगिता में दिल्ली विश्वविद्यालय के कई महाविद्यालयों ने भाग लिया। डॉ नीतू सिंह राय (चेयरपर्सन राय व्योम फाउंडेशन), डॉ आदित्य नारायण मिश्रा (विभाग इंचार्ज सत्यवती कॉलेज ), डॉ निशांत (संयोजक )एवं निर्णायक की भूमिका में डॉ अलीशा ढींगरा, अनीता चंद एवं शीतल शर्मा जी उपस्थित रहीं।​

प्रतियोगिता का रिजल्ट इस प्रकार से है-

प्रथम स्थान –  मोतीलाल नेहरू कॉलेज टीम

द्वितीय स्थान –   शिवाजी कॉलेज टीम

तृतीय स्थान –   गुरु तेगबहादुर खालसा कॉलेज टीम 

सर्वश्रेष्ठ वक्ता (पक्ष/विपक्ष) आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज, राम लाल आनंद कॉलेज, सत्यवती कॉलेज (मॉर्निंग),रामजस कॉलेज के प्रतिभागी रहे।  सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र और पुरस्कार राशि राय व्योम फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया। राय व्योम फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ नीतू सिंह राय ने अपने वक्तब्य में कहा कि हर वर्ष यह कोशिश रहती है कि ज्यादा से ज्यादा कॉलेज प्रतियोगिता में सम्मिलित हो और प्रतिवर्ष यह आयोजन 26 नवम्बर से 26 जनवरी के बीच कराया जाता है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »