NEW English Version

सीएम ग्रिड की सड़कों के निर्माण की धीमी गति पर नगर आयुक्त ने जताई नाराजगी

बुधवार को नगर आयुक्त विनोद कुमार ने सीएम ग्रिड योजना अंतर्गत रमेश विहार रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएम ग्रिड  योजना अंतर्गत रमेश विहार में धीमी गति से हो रहे कार्य को देखकर नगर आयुक्त ने खासी नाराजगी जताई मौके पर नगर आयुक्त ने धीमी गति से निर्माण होने का कारण भी मुख्य अभियंता से पूछा. नगर आयुक्त ने मौके पर कार्यदाई संस्था/ठेकेदार कोनार्क और कंसल्टेंट के साइट इंजीनियर के साथ-साथ नगर निगम के सहायक अभियंता को भी धीमी गति से निर्माण कार्य होने पर फटकार भी लगायी। मौके पर नगर आयुक्त ने रमेश विहार मे दो माह बीतने के उपरांत भी सड़क निर्माण कार्य में कोई प्रगति नहीं होने पर नाराजगी जताई। मौके पर संबंधित ठेकेदार के इंजीनियर द्वारा अवगत कराया गया कि सड़क निर्माण से पूर्व नाले का लेवल निकाल लिया गया है गुरुवार से नाला निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा।

निरीक्षण के समय नगर आयुक्त ने मौके पर ही संबंधित ठेकेदार को इस पूरे प्रोजेक्ट का वर्क चार्ट तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए साथ ही साथ नगर आयुक्त ने दो टूक शब्दो में 12 महीनों में इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत आने वाली तीनों सड़कों पर किस महीने कितना काम करेंगे का संक्षिप्त विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

निरीक्षण में नगर आयुक्त ने मौके पर निर्माण कार्य में मानक, गुडवत्ता व समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए के साथ-साथ निर्धारित 12 महीने में तीनों सड़कों का काम पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय मुख्य अभियंता सुरेश चंद अधिशासी अभियंता सिब्ते हैदर सहायक अभियंता दानिश नकवी आदि साथ थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »