NEW English Version

एक्सिस बैंक ने 100,000 से अधिक ‘दिल से ओपन’ बैंकरों की शक्ति को प्रदर्शित करते हुए शुरू किया ‘हर राह दिल से ओपन’ कैम्पेन

ग्राहक संबंधों को बेहतर बनाने में 100,000 से अधिक कर्मचारियों की भूमिका की सराहना

देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक एक्सिस बैंक ने अपने प्रशंसित ‘दिल से ओपन’ कैम्पेन का अगला अध्याय शुरू किया है। यह नवीनतम संस्करण, ‘हर राह दिल से ओपन’ बैंक के 100,000 से अधिक बैंकरों के समर्पण को मान्यता प्रदान करता है, जो ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए अथक परिश्रम करते हैं। ट्रांज़ैक्शन बैंकिंग के युग में बैंकिंग के लिए ग्राहकों को सर्वोपरि रखने वाले विजन पर जोर देते हुए यह कैम्पेन एक्सिस बैंक के गर्मजोशी, सहानुभूति, दयालुता और खुलेपन जैसे आदर्श मूल्यों को और मजबूती से दर्शाता है। इन मूल्यों के आधार पर ही 2019 में बैंक का शुरुआती कैम्पेन ‘दिल से ओपन’ पेश किया गया था।

जेनरेशन जेड की डिजिटल-फर्स्ट पसंद से लेकर भारत और शहरी समुदायों की खास जरूरतों तक, 2024 का कैम्पेन दिखाता है कि बैंक की कोर वैल्यू बदलते हालातों के साथ कैसे खुद को ढालती है। नया कैम्पेन ‘हर राह दिल से ओपन’ पांच फिल्मों के माध्यम से जीवंत किया गया है, जिनमें से प्रत्येक अलग-अलग ग्राहक सेगमेंट पर केंद्रित हैं। ये हैं- वेतनभोगी, वरिष्ठ नागरिक, उद्यमी, उच्च नेट वर्थ वाले ग्राहक और भारत में ग्राहक। ये फिल्में दिखाती हैं कि कैसे एक्सिस बैंक के कर्मचारी बैंक की 5,577 शाखाओं के व्यापक नेटवर्क में विविध वित्तीय जरूरतों और आकांक्षाओं का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह कैम्पेन सिटी इंटीग्रेशन के सहकर्मियों को जोड़ने के साथ एक्सिस बैंक के मजबूत कार्यबल का भी जश्न मनाता है, जो विविध ग्राहक जरूरतों को पूरा करने की इसकी क्षमता को बढ़ाता है।

बैंक के नए कैम्पेन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए एक्सिस बैंक के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव आनंद ने कहा, ‘‘हम हमेशा से अपने मूल्यों में निहित एक संस्था रहे हैं। मूल्यों पर फोकस करने के साथ-साथ हम अपने ग्राहकों को हमेशा सबसे पहले रखते हैं और इसी अटूट प्रतिबद्धता के साथ मिलकर हम अपने ग्राहकों के लिए अद्वितीय मूल्य प्रस्ताव पेश करते हैं। वर्तमान दौर में हम लगातार बदलते और चुनौतीपूर्ण कारोबारी माहौल में आगे बढ़ रहे हैं, ऐसे में हमें विश्वास है कि चाहे परिदृश्य कितना भी बदल जाए, एक संगठन जो उपभोक्ता को सबसे पहले रखता है, वह हमेशा प्रासंगिक बना रहेगा।’’

कैम्पेन पर टिप्पणी करते हुए, एक्सिस बैंक के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अनूप मनोहर ने कहा, ‘‘हमारा ‘दिल से ओपन’ और ‘हर राह दिल से ओपन’ कैम्पेन उन मूल्यों का उत्सव है जो हमारे बैंक को आकार देते हैं और हमारे उपभोक्ताओं के प्रति प्रत्येक कर्मचारी की प्रतिबद्धता को प्रेरित करते हैं। एक्सिस बैंक में, हम मानते हैं कि बैंकिंग केवल लेन-देन के बारे में नहीं है; यह मानवीय संबंधों के बारे में है। हमारे कई बैंकर हमारे ग्राहकों के जीवन पर प्रभाव डालने के लिए पर्दे के पीछे काम करते हैं। ऐसी दुनिया में जहाँ तकनीक अक्सर केंद्र में होती है, हम मानते हैं कि यह हमारे लोग ही हैं जिनकी वजह से ग्राहकों के साथ हमारा अंतरंग जुड़ाव होता है।’’

बैंकिंग क्षेत्र में बदलाव जारी है और ग्राहकों की अपेक्षाएँ विकसित हो रही हैं, ऐसे में एक्सिस बैंक की ‘दिल से ओपन’ फिलोसोफी इस विश्वास को पुष्ट करती है कि सार्थक मानवीय संबंध एक असाधारण ग्राहक अनुभव के मूल में है।

कैम्पेन की संकल्पना लोवे लिंटास द्वारा की गई और यह टेलीविजन, डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया पर चलेगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »