NEW English Version

नेशनल फेडरेशन ऑफ इंश्यारेंस फील्ड वर्क्स आफ इंडिया ने मनाई शताब्दी जयंती 

स्व श्रीधर वासुदेव काल्विट की शताब्दी जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि जितेन्द्र प्रताप सिंह एन एफ आई एफ डब्लू आई के  पूर्व क्षेत्रीय सचिव, अमर सिंह भदौरिया पूर्व मंडल अध्यक्ष, एस के अवस्थी, बी पी सिंह, आलोक तिवारी तथा भारतीय जीवन बीमा निगम के विभिन्न श्रेणी के अधिकारी कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारीगण व सदस्यों की गरिमामय उपस्थित मे स्व• काल्विट जी की शताब्दी जयंती समारोह का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि जे पी सिंह ने चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

मंडलीय अध्यक्ष अमिताभ दीक्षित  ने समस्त उपस्थित अतिथियों को अंगवस्त्र अर्पित कर स्वागत करते हुए विकास अधिकारियों की संगठनात्मक गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए  आज के आयोजन मे सहभागिता के लिए साधुवाद ज्ञापित किया। मुख्य अतिथि जितेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए संगठन के इतिहास तथा काल्विट साहब के संगठन के प्रति योगदान,त्याग व समर्पण से सभा को आलोकित कर उनके प्रदर्शित मार्ग पर चलने के लिए सदस्यों को संकल्पित किया। विभिन्न विभागीय संगठनों की उपस्थित ने स्व काल्विट के कार्यों को रेखांकित कर उनके प्रति सम्मान तथा सम्बद्धता प्रदर्शित की।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »