NEW English Version

नगर आयुक्त ने शहर के स्कूलों से नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए मांगा सहयोग

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारी ने अब जोर-जोर से रफ्तार पकड़ ली है अलीगढ़ नगर निगम ने भी स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में शहर की हर एक नागरिक को अपना सर्वोच्च योगदान करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से सबसे पहले शहर के स्कूलों को इस मुहिम से जोड़ने की शुरुआत की है। कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में नगर आयुक्त की अध्यक्षता में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारी और सर्वेक्षण में स्कूलों की भूमिकाओं पर स्कूल प्रधानाचार्य और प्रबंधकों के साथ मंथन हुआ।

नगर आयुक्त ने सभी स्कूलों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार स्कूल को प्लास्टिक मुक्त बनाने, गीला कचरा सूखा कचरा अलग-अलग रखना स्वच्छता के प्रति बच्चों के व्यवहार में परिवर्तन लाने और प्रतिदिन स्कूल में बच्चों को स्वच्छता के प्रति श्रमदान करने प्रतिदिन स्वच्छता की शपथ दिलाने के लिए कहा। नगर आयुक्त ने स्कूल प्रबंधन से अपील करते हुए कहा स्वच्छ सर्वेक्षण में स्कूलों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है सभी स्कूल संगठित होकर अलीगढ़ को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ-साथ स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की महा परीक्षा में अलीगढ़ को अव्वल बनाने का प्रयास करें तो निश्चित रूप से अलीगढ़ इंदौर की भांति अव्वल बनेगा।।

बैठक में विजडम पब्लिक स्कूल से निर्मल अग्रवाल हेरिटेज पब्लिक स्कूल से विनोद चौधरी कृष्णा इंटरनेशनल से प्रवीण अग्रवाल ओएलएफ स्कूल से विपिन कुमार रेडिएंट स्टार स्कूल से महक सिंह सेंट फिडेलिस स्कूल से वी.शर्मा ब्लॉसम स्कूल से एमके शेरवानी समान शेरवानी सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह देश दीपक एहसान रब सालेहीन मुर्तजा सौरभ सिंह आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »