NEW English Version

नगर निगम ने शुरू किया रैन बसेरे

अलीगढ़ नगर निगम कठपुला, मसूदा बाद बस स्टैंड, केला नगर व उसके आसपास के एरिया में सर्दियों की रात में खुले में सोने वाले का ध्यान रखते हुए सिविल लाइन के नौरंगीलाल इंटर कालेज, मसूदा बाद बस स्टैंड व केला नगर चौराहे के पास अस्थाई रैन बसेरे बनवाये गए है साथ ही सारसौल जीटी रोड और शमशाद मार्केट पर भी कल से रैन बसेरे तैयार हो जायेगे। नगर आयुक्त व अपर नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से रैन बसेरों का निरीक्षण किया नारंगीलाल रैन बसेरे में नगर आयुक्त ने महिलाओं और बच्चों को बिस्किट भी बांटे।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने कहा कि खुले में सोने वालों के लिए नगर निगम ने पुख्ता अलाव और पर्याप्त शेल्टर होम व अस्थाई रेन बसेरों की व्यवस्था है नगर निगम के सभी स्थाई और अस्थाई शैल्टर होम में निःशुल्क विश्राम करने की व्यवस्था, गद्दे कबल, पेयजल, शौचालय, प्रकाश, प्राथमिक उपचार, साफ सफाई, सुरक्षा गार्ड के साथ-साथ सुरक्षा की व्यवस्था की।

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया कि, वर्तमान में नगर निगम के संचालित शैल्टर होम/ अस्थाई रैन बसेरा

  • नगर निगम जोन-02 गांधी पार्क आगरा रोड स्थाई शैल्टर होम पुरूष और महिला,
  • गूलर रोड निकट पुराना हैजा अस्पताल के नीचे स्थाई शैल्टर होम पुरूष और महिला’
  • भुजपुरा बाईपास स्थित(डूडा) के पास स्थाई शैल्टर होम पुरूष महिला /बच्चों के लिये”
  • नौरंगीलाल इंटर कालेज अस्थाई रैन बसेरा पुरूष और महिला / बच्चों के लिये।
  • मसूदा बाद सिटी साइड अस्थाई रैन 
  • शमशाद मार्केट अस्थाई रैन बसेरा 
  • सारसौल बस स्टैंड अस्थाई रैन बसेरा 
  • केला नगर चौराहा अस्थाई रैन बसेरा।

महापौर प्रशांत सिंघल ने कहा नगर निगम द्वारा बढ़ती ठंड में व्यापक और बेहतरीन इंतजाम रैन बसेरे शेल्टर होम और अलाव के किए गए हैं । पहली दफा वाटर और विंड प्रूफ रेन बसेरे बनवाये गए है सामाजिक संगठन और बुद्धिजीवियों से नगर निगम अपील करता है खुले में होने वालों लोगों को इन रैन बसेरे में भिजवाने के लिए नगर निगम का सहयोग करें।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »