NEW English Version

अवैध होर्डिंग और प्रचार सामग्री को उतारने के लिए नगर निगम ने चलाया अभियान

पिछले कई दिनों से समाचार पत्र के माध्यम से शहर में जगह-जगह अवैध प्रचार सामाग्री लगे होने की जनहित समस्या का नगर आयुक्त विनोद कुमार ने संज्ञान लेते लेते हुए सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह को तत्काल अवैध प्रचार सामग्री के विरुद्ध अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। निर्देश के अनुपालन में नगर निगम के सभी 4 ज़ोन में अवैध प्रचार सामग्री को हटाने का अभियान शुरू किया गया।

नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त व विज्ञापन प्रभारी वीर सिंह ने बताया अमर उजाला में प्रकाशित शीर्षक “महानगर में कहीं हटाये तो कहीं छोड़ दिए गए अवैध होर्डिंग” में उल्लिखित खबर “नेताओं के होर्डिंग पर हाथ डालने से बच रहा नगर निगम, अवैध होर्डिंग बिगाड़ रहे शहर की सूरत” का संज्ञान लिया गया उन्होंने बताया कि उक्त प्रकाशित खबर में दिनांक 06.12.2024 से नगर निगम अलीगढ़ सीमान्तर्गत लगे अवैध होर्डिंग तथा बैनर को हटाये जाने की प्रभावी कार्यवाही प्रतिदिन की जा रही है दिनांक 12.12.2024 को भी एटा रोड़, रामघाट रोड़, क्वार्सी चौराहे से एटा चुंगी चौराहा, क्वार्सी चौराहे से महेशपुर रोड़ तक लगे अवैध होर्डिंग तथा बैनर को हटवाया गया है और प्रवर्तन दल टीम द्वारा किसी भी नेता के अवैध होर्डिंग तथा बैनर को छोड़ा नहीं जा रहा है। आगामी 03 कार्यदिवसों के अन्दर नगर निगम सीमान्तर्गत लगे अवैध होर्डिंग तथा बैनरों को पूर्ण रुप से हटवा दिया जायेगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »