NEW English Version

44वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह -2024 का भव्य आगाज

वाराणसी : संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल कोइराजपुर हरहुआ वाराणसी के उत्साह एवम जोश से भरे प्रांगण में विद्यालय के 44 वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह -2024 का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। इसके अंतर्गत आयोजित सभी प्रतियोगिताएं आगामी 23 दिसंबर तक चलेंगी। इस वार्षिक क्रीड़ा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री बी0 सी0 कापरी (खेल सचिव, काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी) की गरिमामयी उपस्थिति से सभी खिलाड़ी अभूतपूर्व जोश व ऊर्जा से भर उठे । विद्यालय के विभिन्न सदनों तथा शारीरिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों ने कदम से कदम मिलाते हुए मार्च-पास्ट द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों को सलामी दी तथा अपने कर्तव्य एवं पद की प्रतिष्ठा हेतु शपथ ग्रहण की।

संस्था सचिव श्री राहुल सिंह जी ने सभी अभ्यागतों का स्वागत करते हुए कहा कि जो सही रास्ते पर चलते है वें  अवश्य ऊर्जावान होते है, उन्होनें सभी खिलाड़ियों को वैश्विक पटल पर अपना परचम लहराने हेतु शुभकामना दी। मुख्य अतिथि ने अपने उदबोधन में सभी विद्यार्थियों को प्रेरणा देते हुए कहा कि कोई भी प्रयास आरम्भ में कठिन लगता है परन्तु अभ्यास उसे सरलतम बना देता है। विद्यालय, विद्यार्थियों में बुनियादी ढांचे के रुप में विभिन्न कौशल विकसित कर उन्हें देश का सफल नागरिक बनाता है, इसमें कोई सन्देह नहीं हैं।

इस समारोह में ट्रैक एवं फील्ड की सभी प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी, जिसके अंतर्गत 100, 200, 400 तथा 800 मीटर रेस के साथ लांग जम्प, हाई जम्प, ट्रिपल जम्प, शॉट -पुट व रिले रेस जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर रहे हैं। इसी क्रम में कबड्डी, फुटबॉल, बैडमिंटन तथा क्रिकेट प्रतियोगिताओं की प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग करने हेतु विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था । 

संस्था निदेशिका डा0 वन्दना सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासित व राष्ट्र के शक्तिबोध के उत्तरदायित्व का निर्वहन करने हेतु दृढ़ संकल्पित किया विद्यालय की प्रधानाचार्या डा0 नीलम सिंह जी ने सभी विद्यार्थियों को सच्ची खेल भावना व लगन के साथ खेलने की प्रेरणा दी तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में समूह गान व समूह नृत्य ने देश की विविधता को एक सूत्र में पिरो दिया। नन्हें विद्यार्थियों ने गति व ताल के द्वारा संवेदना से जुड़े नृत्य कौशल को अद्भुत रुप से प्रस्तुत किया वहीं छात्राओं ने वृत्ताकार आकृति में झूमते हुए हरियाणा का अनूठा लोक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। आज आयोजित सभी प्रतिस्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गयाा। 

यह सम्पूर्ण कार्यक्रम शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष श्री के0 एन0 सिंह के कुशल निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन श्री जितेन्द्र पाण्डेय तथा श्रीमती शेफाली श्रीवास्तव द्वारा किया गया। 

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »