NEW English Version

मणिपाल एकेडमी ऑफ बीएफएसआई और एक्सिस बैंक ने बैंकिंग में लैंगिक समावेश को बढ़ावा देने के लिए सिर्फ महिलाओं हेतु लॉन्च किया यंग बैंकर्स कोहॉर्ट

बीएफएसआई क्षेत्र के लिए भारत की अग्रणी शिक्षण समाधान प्रदाता, मणिपाल एकेडमी ऑफ बीएफएसआई (एमएबीएफएसआई) ने हाल ही में एक्सिस बैंक के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की, जिसके तहत केवल महिलाओं के लिए एक्सिस बैंक यंग बैंकर्स प्रोग्राम लॉन्च किया गया। कार्यबल में विविधता बढ़ाने के लिए तैयार इस कोहॉर्ट का आधिकारिक तौर पर एमएबीएफएसआई के बेंगलुरु स्थित परिसर में एक्सिस बैंक के प्रेसिडेंट एंड हेड- ह्यूमन रिसोर्सेस, राजकमल वेम्पति ने उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम, विविधता वाले समावेशी कार्यबल के निर्माण के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

यंग बैंकर्स प्रोग्राम, एक्सिस बैंक और मणिपाल एकेडमी ऑफ बीएफएसआई के बीच हुई साझेदारी के तहत पिछले 12 साल में 16,000 से अधिक स्नातकों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षित किया गया है। सिर्फ महिलाओं के लिए बने इस कोहॉर्ट की शुरुआत से महिलाओं की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई। इस कार्यक्रम में अब 700 महिलाएं शामिल हैं, जिससे वित्त वर्ष 24-25 के लिए लैंगिक अनुपात 31% से बढ़कर 38% हो गया है, जो पिछले कोहॉर्ट की तुलना में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दिखाता है। कोहॉर्ट की सफलता को मापने के लिए, एमएबीएफएसआई और एक्सिस बैंक निरंतर मूल्यांकन करते हैं और विशिष्ट हस्तक्षेप लागू करते हैं। इसके अतिरिक्त, लैंगिक मुद्दों पर संवेदीकरण, तनाव प्रबंधन और करियर विकास पर कार्यशालाओं के ज़रिए सीखने के अनुभव को बेहतर बनाया जाता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि इस कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित उम्मीदवार कार्यबल में आसानी से ट्रांजिशन कर सकें। 

मणिपाल एकेडमी ऑफ बीएफएसआई के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एंड हेड- बिज़नेस, आतश शाह ने कहा, “हमें बैंकिंग क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक कौशल के साथ युवा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक्सिस बैंक के साथ अपनी साझेदारी जारी रखने की खुशी है। इस कार्यक्रम को यह सुनिश्चित करने के लिए तैयार किया गया है कि उम्मीदवार न सिर्फ तैयार हों, बल्कि अपने बैंकिंग करियर में सफल होने के लिए सशक्त भी हों।” 

एक्सिस बैंक के प्रेसिडेंट और हेड- ह्यूमन रिसोर्सेस, राजकमल वेम्पति ने कहा, “एक्सिस बैंक में, हम यह सुनिश्चित करने के लिए समर्पित हैं कि महिलाएं कार्यबल में बनी रहें और बेहतरीन बैंकर बनें। एक्सिस बैंक यंग बैंकर्स प्रोग्राम में हमारे विविधता बैच में महिलाओं का एक प्रतिभाशाली समूह है, जिसमें 24% विवाहित हैं और 44% महिलाएं 25 वर्ष से अधिक आयु की हैं। पिछले कुछ सालों में, हमने कई युवा महिलाओं को सफलतापूर्वक शामिल किया है, जिन्होंने हमारे परिचालन में नए दृष्टिकोण और नवोन्मेषी समाधान पेश किए हैं। आने वाले दिनों में हम व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम, मेंटरशिप के अवसर और काम का सहयोगी वातावरण प्रदान कर प्रतिभा में अपने निवेश को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

एक्सिस बैंक यंग बैंकर्स प्रोग्राम एक साल का व्यापक पाठ्यक्रम है, जिसमें बेंगलुरु में एमएबीएफएसआई परिसर में चार महीने का क्लासरूम प्रशिक्षण शामिल है। इसमें बैंकिंग की बुनियादी बातों को शामिल किया गया है और देश भर में एक्सिस बैंक की शाखाओं में तीन महीने की इंटर्नशिप और पांच महीने की नौकरी के साथ ट्रेनिंग शामिल है। कार्यक्रम पूरा करने वाले उम्मीदवारों को मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (एमएएचई) से बैंकिंग सेवाओं में स्नातकोत्तर डिप्लोमा मिलता है, जो उन्हें उद्योग-संबंधित ज्ञान और कौशल से लैस करता है। एमएबीएफएसआई के सहयोग से एक्सिस बैंक का लक्ष्य आगामी बैचों में 50% विविधता हासिल करना है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »