NEW English Version

एक्सिस बैंक ने भारतीय ओलंपियंस की अगली पीढ़ी को सपोर्ट करने के लिए ओजीक्यू-फाउंडेशन फॉर प्रमोशन ऑफ स्पोर्ट्स एंड गेम्स और इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक एक्सिस बैंक ने आज अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत ओजीक्यू-फाउंडेशन फॉर प्रमोशन ऑफ स्पोर्ट्स एंड गेम्स (एफपीएसजी) और इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट (आईआईएस) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की। दोनों साझेदारियों का उद्देश्य खेल के उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले भारतीय एथलीटों की वर्तमान पीढ़ी को सपोर्ट करना और युवा भारतीय एथलीटों की अगली पीढ़ी को संरक्षण प्रदान करना है। इन साझेदारियों के साथ, एक्सिस बैंक पहली बार सीएसआर के तहत खेलों से जुड़ी गतिविधियों को सपोर्ट कर रहा है। इस तरह बैंक ने देश में खेलों से संबंधित ईको- सिस्टम के विकास में योगदान देने की अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर रेखांकित किया है।

ओजीक्यू-एफपीएसजी कार्यक्रम के साथ बैंक की साझेदारी के माध्यम से तीरंदाजी, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, निशानेबाजी, कुश्ती, एथलेटिक्स, तैराकी, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन, स्क्वैश सहित 10 व्यक्तिगत ओलंपिक खेलों और 8 पैरालिंपिक खेलों- एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, निशानेबाजी, पावर लिफ्टिंग, टेबल टेनिस, कैनो, ब्लाइंड जूडो में खिलाड़ियों को सपोर्ट किया जाएगा। साझेदारी के तहत चार वर्षों में 150 एथलीटों और पैरा-एथलीटों को समर्थन प्रदान किया जाएगा और साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि उनके पास विश्व स्तरीय उपकरण, विशेषज्ञ कोचिंग, पोषण संबंधी  मार्गदर्शन, मेंटल कंडीशनिंग और चोट या घायल होने पर पुनर्वास कार्यक्रमों तक पहुंच हो, ताकि वे ओलंपिक और अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में देश के लिए पदक ला सकें। 

इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट के सहयोग से, बैंक मणिपुर राज्य में एक्सिस बैंक जूडो डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू कर रहा है। तीन वर्षों में, कार्यक्रम का लक्ष्य राज्य के साथ-साथ उत्तर-पूर्वी भारत के अन्य हिस्सों के युवा जूडोकाओं के जमीनी स्तर के विकास का समर्थन करना, युवा एथलीटों की बेहतर कोचिंग और प्रशिक्षण सुविधाओं तक पहुँच में सुधार करना और क्षेत्र व देश के लिए विश्व स्तरीय जूडो प्रतिभाओं का एक समूह तैयार करना है। कार्यक्रम के तहत कुल 90 एथलीटों को सपोर्ट किया जाएगा, जिसमें मणिपुर के 50 युवा जूडोका शामिल हैं। इन्हें मणिपुर में जमीनी स्तर की कोचिंग और प्रशिक्षण मिलेगा, और साथ ही पूरे भारत से 40 महिला जूडोकाएं भी इसमें शामिल की जाएंगी, जिन्हें कर्नाटक के विजयनगर में अत्याधुनिक आईआईएस परिसर में अध्ययन और प्रशिक्षण के लिए पूर्ण छात्रवृत्ति मिलेगी। 

कार्यक्रम में बोलते हुए, एक्सिस बैंक के ग्रुप एक्जीक्यूटिव – स्ट्रेटेजिक प्रोग्राम्स एंड सस्टेनेबिलिटी विजय मुलबागल ने कहा, “एक्सिस बैंक भारत में जीवंत खेल ईको-सिस्टम का समर्थन करने की दिशा में ओजीक्यू प्रोग्राम और इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट के साथ साझेदारी करके प्रसन्न है। इन दो विश्व स्तरीय कार्यक्रमों के लिए हमारी साझेदारी के माध्यम से, हम देश में मौजूद अंतर्निहित खेल प्रतिभाओं को खोजने और उन्हें संरक्षण प्रदान करने में मदद करना चाहते हैं, ताकि वे न केवल अपने खेल विषयों में उच्चतम स्तर पर सफल हो सकें, बल्कि जिम्मेदार, आत्मविश्वासी व्यक्ति के रूप में भी विकसित हो सकें।” 

ओजीक्यू- फाउंडेशन फॉर प्रमोशन ऑफ स्पोर्ट्स एंड गेम्स के एमडी और सीईओ वीरेन रस्किन्हा ने टिप्पणी की, “हमें बहुत खुशी है कि एक्सिस बैंक ओजीक्यू समर्थकों के परिवार में शामिल हो रहा है, जो भारतीय एथलीटों को ओलंपिक और पैरालिंपिक स्वर्ण पदक जीतने में मदद कर रहा है। ओजीक्यू के लिए एक्सिस बैंक की प्रतिबद्धता हमारे प्रयासों को मजबूत करती है क्योंकि हम एक राष्ट्र के रूप में खेलों की दुनिया में उत्कृष्टता के लिए प्रयास करने के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) के साथ मिलकर काम करते हैं।” 

इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट की प्रेसिडेंट मनीषा मल्होत्रा ने कहा, ‘‘भारत में खेलों से संबंधित ईको- सिस्टम को अपनी वास्तविक क्षमता का दोहन करने में मदद करने के लिए कॉर्पोरेट भारत का समर्थन महत्वपूर्ण है, और इसी क्रम में हमें आईआईएस में हमारे दानदाताओं की बढ़ती सूची में एक्सिस बैंक के शामिल होने पर बहुत खुशी है। हमारे पास विजयनगर और मणिपुर में जूडोकाओं का एक प्रतिभाशाली युवा समूह है, और हमारे जूडो कार्यक्रम के लिए एक्सिस बैंक का समर्थन उन्हें उच्चतम स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए आवश्यक अनुभव और प्रशिक्षण प्राप्त करने में बहुत मदद करेगा।’’

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »