NEW English Version

डॉ. राज सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबाल टूर्नामेंट-2024

संत अतुलानंद कॅान्वेट स्कूल कोइराजपुर के बास्केटबॉल कोर्ट में संस्था के परमपूज्य संस्थापक ब्रहमलीन डॉ. राज सिंह जी के निर्वाण दिवस को समर्पित  डॉ. राज सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट  के द्वितीय संस्करण का आरंभ हुआ, जिसका समापन 19 दिसम्बर 2024 को होगा। इस अंतर्विद्यालयी प्रतियोगिता में वाराणसी के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों से आए प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट की अध्यक्षता वाराणसी के उच्च  एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री अभय सिंह जी ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व  राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी डॉ अशोक सिंह जी ( पूर्व प्राचार्य , उदय प्रताप  डिग्री कॉलेज,वाराणसी )को अपने मध्य पाकर सभी खिलाड़ी उत्साह एवं जोश से भर उठे। उल्लेखनीय है कि इस अंतर्विद्यालयी प्रतियोगिता में वाराणसी के प्रतिष्ठित विद्यालयों से लगभग 15 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। 

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महोदय ने आदरणीय  संस्थापक सर के साथ बिताए गए प्रेरणादायी एवं स्मरणीय क्षणों को साझा किया एवं उनके जीवन सिद्धांतो को अपनाने पर बल दिया। संस्था सचिव श्री राहुल सिंह जी ने सभी अभ्यागतों का स्वागत किया और अपने उद्बोधन में कहा कि निरंतर अभ्यास और लगन खेल में ही नहीं अपितु जीवन कौशल को हासिल करने के लिए बेहद जरूरी है। 

संस्था की निदेशिका डॉ वंदना सिंह जी तथा प्रधानाचार्या डॉ नीलम सिंह जी ने खेल की प्रतिस्पर्धा को जीवन के विभिन्न आयामों से जोड़ते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और कहा कि संस्कारों के रूप में हम सभी हमारे पूज्य संस्थापक सर की अनुपम विरासत को सहेजते हुए उन्हीं के बताये पथ पर चल रहे हैं और आजीवन इस सद्संकल्प को आत्मसात करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर श्री पवन सिंह जी ( जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती ) तथा श्री विभोर भृगुवंशी ( इण्टरनेशनल बास्केटबॉल कोच एवं यू0पी0 टीम के चयनकर्ता ) की प्रेरणादायी उपस्थिति के साथ अन्य  गणमान्य जन श्री रामपाल सिंह ,श्री विवेक सिंह ,श्री राणा प्रताप सिंह, श्री विपिन सिंह तथा श्री सुबोध सिंह जी इत्यादि उपस्थित थे ।  

इस कार्यक्रम में प्रेरणादायी समूह गीत व नृत्य के साथ साथ आज के सांस्कृतिक कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत यौगिक नृत्य की प्रस्तुति रही जिसने दर्शक दीर्घा में बैठे सभी लोगों का मन मोह लिया ।इस योग नृत्य द्वारा समाज की सौहार्दपूर्ण एवं परस्पर  प्रेम के सामंजस्य की परिकल्पना को विभिन्न मुद्राओं द्वारा प्रदर्शित किया गया ।

यह प्रतियोगिता शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष श्री काशी नाथ सिंह के कुशल निर्देशन में संपन्न हो रही है । कार्यक्रम का संचालन श्री जितेन्द्र पाण्डेय एवं श्रीमती शेफाली श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »