NEW English Version

सेब किसानों की उन्नति की ओर एक कदम अदाणी एग्री फ्रेश का ‘ग्रोअर साइंटिफिक प्रोग्राम’

ऐ ऐ एफ एल द्वारा हिमाचल प्रदेश में सेब किसानों के लिए एक ख़ास पहल

रोहड़ू, रामपुर, और सैंज में प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन

खेती के नवीन तरीकों के साथ 2000 से अधिक किसान होंगे लाभान्वित

शिमला: अदाणी एग्री फ्रेश लिमिटेड ने हिमाचल प्रदेश के सेब किसानों के लिए “ग्रोअर असिस्टेंस प्रोग्राम” का आयोजन किया है । 10 से 14 दिसंबर 2024 तक रोहड़ू, रामपुर, और सैंज में आयोजित इस प्रोग्राम के तहत 15 प्रशिक्षण कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में किसानों को विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक कृषि तकनीकों और नए तरीके अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों और नई तकनीकों से जोड़ना है, ताकि उन्हें उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार के माध्यम से लाभ पहुँचाया जा सके। इस कार्यक्रम से 2000 से अधिक किसानों को लाभ पहुंचने की उम्मीद है।

चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान किसानों को खेती के अभिनव तरीके जैसे आधुनिक उपकरणों और तकनीकों का उपयोग, मिट्टी की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए सुझाव, पौधों की देखभाल और प्रबंधन तथा टेक्नोलॉजी के माध्यम से स्मार्ट खेती के लिए तकनीकी समाधानों से अवगत कराया जाएगा। इससे न केवल उनकी उपज में वृद्धि होगी, बल्कि वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा में भी मदद मिलेगी। इस अवसर पर कृषि विशेषज्ञों के साथ अदाणी एग्री फ्रेश लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए अदाणी एग्री फ्रेश के एक अधिकारी ने कहा, “हम सेब किसानों को हर प्रकार की सुविधा के साथ जोड़ने के उद्देश्य से कार्य कर रहे हैं। हम उन्हें मृदा को अधिक उपजाऊ बनाने की जानकारी से लेकर गुणवत्तापूर्ण और मौसम के अनुरूप खेती करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं, ताकि प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अनुकूल परिणाम प्राप्त किये जा सकें।”

यह पहली बार नहीं है जब सेब किसानों के लिए अदाणी द्वारा प्रशिक्षण प्रोग्राम की पहल की गई है, जबकि यह कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से चलाया जा रहा है। अब तक जितने भी किसानों ने पूर्व के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है, सभी ने अपनी फसल की गुणवत्ता में बढ़ोतरी दर्ज की है। इन शिविरों के माध्यम से किसानों को फसल से सम्बंधित हर एक पहलु पर विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई जाती है, जिससे सेब की गुणवत्ता बरक़रार रहे और खरीदी के समय रिजेक्शन की सम्भावना न के बराबर रहे।

गौरतलब है कि अदाणी एग्री फ्रेश हिमाचल प्रदेश में किसानों के साथ लंबे समय से जुड़ी हुई है। कंपनी ने नियंत्रित वातावरण भंडारण सुविधाओं और पारदर्शी खरीद प्रक्रियाओं के जरिए सेब उत्पादकों को लगातार बेहतर मूल्य और सेवाएं प्रदान की हैं। इसके अलावा, कंपनी समय-समय पर प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती है।

अदाणी एग्री फ्रेश का यह कदम हिमाचल प्रदेश के किसानों को सशक्त बनाने और उनकी आय में वृद्धि करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। ऐसे कार्यक्रम न केवल किसानों की आजीविका को सुधारने में सहायक हैं, बल्कि क्षेत्रीय कृषि को तकनीकी और टिकाऊ बनाने में भी सक्षम करते हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »