NEW English Version

CBSE बोर्ड परीक्षा 2025: तैयारी के लिए टिप्स

CBSE बोर्ड परीक्षा नज़दीक आ रही है, ऐसे में छात्रों को तनाव से बचने और बेहतर तैयारी के लिए कुछ ज़रूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों के लिए कुछ सुझाव साझा किए हैं, जो परीक्षा के दौरान तनाव और चिंता को कम करने में मदद करेंगे।

अभिभावक क्या न करें

  1. सहयोग और योजना में मदद करें: बच्चों को समय-सारिणी बनाने, योजना बनाने और पढ़ाई को व्यवस्थित करने में मार्गदर्शन दें।
  2. तनाव को दूर रखें: बच्चों के लिए सकारात्मक माहौल और सही प्रेरणा सुनिश्चित करें ताकि वे तनावग्रस्त न हों।
  3. आत्मविश्वास बनाए रखें: यदि बच्चे के अंक कम हो रहे हैं तो उसे प्रोत्साहित करें और आत्मविश्वास बढ़ाएं।
  4. प्रशंसा करें: जब बच्चा अच्छा प्रदर्शन करे, तो “बहुत अच्छा” या “और बेहतर कर सकते हो” जैसे सकारात्मक शब्दों से प्रोत्साहित करें।
  5. हंसी-मज़ाक का माहौल बनाएं: तनाव को कम करने के लिए बच्चों के साथ हल्का-फुल्का और हास्यपूर्ण व्यवहार करें।
  6. समस्याएं साझा करें: बच्चों के साथ उनकी समस्याओं पर चर्चा करें और समाधान खोजने में मदद करें।

छात्र क्या करें

  1. ध्यान की अवधि जानें: अपनी ध्यान क्षमता के अनुसार पढ़ाई करें और बीच-बीच में ब्रेक लें।
  2. समय का सही उपयोग करें: अपनी एकाग्रता के लिए सबसे अच्छा समय चुनें।
  3. ग्रुप स्टडी करें: कठिन विषयों के लिए समूह में पढ़ाई करें।
  4. पिछले परिणामों से हताश न हों: पुराने परीक्षाओं से अपनी कमजोरियों को पहचानें और उन पर काम करें।
  5. समय प्रबंधन करें: सभी विषयों के लिए समय-सारिणी बनाएं।
  6. पढ़ाई दोहराएं: पढ़ाई को बार-बार दोहराएं ताकि परीक्षा के समय याद करना आसान हो।
  7. आराम का समय शामिल करें: समय-सारिणी में पढ़ाई के साथ खेलना, टहलना और टीवी देखना जैसे आरामदायक गतिविधियों को भी शामिल करें।

इन सुझावों का पालन कर छात्र और अभिभावक परीक्षा के तनाव को दूर कर सकते हैं और अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »