NEW English Version

राष्ट्रपति ने केएलई कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (3 जनवरी, 2025) कर्नाटक के बेलगावी में केएलई कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया।

SK5_26436UTM.jpg

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि एक वैश्विक अध्ययन के अनुसार, कैंसर दुनिया में मृत्यु का एक प्रमुख कारण है। एक अनुमान के अनुसार 2022 में दुनिया भर में कैंसर के 20 मिलियन नए मामले सामने आए और 9.7 मिलियन मौतें हुईं। भारत में, कैंसर के मामले हर एक लाख लोगों पर लगभग 100 मरीज हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार, 2020 की तुलना में 2025 में भारत में कैंसर के मामलों में लगभग 13 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान किया गया है।

AS1_3440WQNG.jpg

राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि स्वास्थ्य सेवा से जुड़े पेशेवरों का यह कर्तव्य है कि वे व्यापक तौर पर सेवा प्रदान करें, जो कैंसर रोगियों की शारीरिक और मनोवैज्ञानिक आवश्यकताओं को पूरा करती है। उन्होंने कहा कि एक डॉक्टर द्वारा कहे गए सहानुभूति और करुणा के हर शब्द में उसके रोगी के जीवन को बेहतर बनाने की शक्ति होती है।

राष्ट्रपति ने कहा कि कैंसर के कारणों, निदान और उपचार के बारे में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। हमारे सामने ऐसे कई मामले आते हैं, जहां या तो रोगी और परिवार के लोगों की अधूरी जानकारी के कारण या फिर आर्थिक तंगी के कारण बीमारी के निदान और उपचार में देरी हो जाती है। कैंसर के मामले में यह घातक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी बीमारियों के खिलाफ लड़ाई एक सामूहिक प्रयास है। उन्होंने सभी से मिलकर एक ऐसी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली बनाने का आग्रह किया, जो विश्वस्तरीय होने के साथ-साथ रोगी-केंद्रित और न्यायसंगत भी हो।

राष्ट्रपति ने कहा कि हमने देखा है कि कुछ परिवारों में लड़कों के स्वास्थ्य को लड़कियों से ज़्यादा महत्व दिया जाता है। पुरुषों और महिलाओं के मामले में यह अंतर बाद में भी देखने को मिलता है। कई बार परिवार की महिलाओं को उनके स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समय पर निदान और उपचार नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा कि इस तरह की कोई भी देरी, खास तौर पर कैंसर के मामले में, बहुत गंभीर हो सकती है। उन्होंने हर घर से महिलाओं को अपनी समस्याएं साझा करने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज के हर सदस्य को महिलाओं के स्वास्थ्य को अधिक गंभीरता से लेने और उनकी देखभाल करने तथा उन्हें समय पर उचित उपचार उपलब्ध कराने में सक्रिय योगदान देने की आवश्यकता है।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »