NEW English Version

आईएनएस तुशील सेनेगल के डकार बंदगाह पहुंचा

भारतीय नौसेना के नवीनतम स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तुशील ने चल रही परिचालन तैनाती के हिस्से के रूप में 03 जनवरी 2025 को सेनेगल के डकार बंदरगाह का दौरा किया। इस यात्रा से सेनेगल के साथ मौजूदा संबंधों को और मजबूती मिलेगी तथा दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच बातचीत बढ़ेगी।

कैप्टन पीटर वर्गीस की कमान में आईएनएस तुशील बंदरगाह पर रहने के दौरान विभिन्न सैन्य और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होगा। इसमें सेनेगल के वरिष्ठ सैन्य तथा सरकारी अधिकारियों के साथ बातचीत और जहाज पर लगे अत्याधुनिक स्वदेशी हथियार, सेंसर और उपकरणों का प्रदर्शन शामिल होगा। यह जहाज दोनों नौसेनाओं के विषय विशेषज्ञों के बीच पारस्परिक रूप से लाभकारी अवसरों के लिए बातचीत करेगा और प्रदर्शनों के साथ प्रशिक्षण भी देगा। सेनेगल के उत्साही लोगों के लिए योग का एक स्फूर्तिदायक सत्र भी आयोजित करने की योजना है। आईएनएस तुशील भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए जहाज पर सामाजिक मेलजोल का भी आयोजन करेगा। यह जहाज एक पैसेज अभ्यास (पैसेक्स) में भाग लेगा और पश्चिमी अफ्रीकी तट के समुद्र से दूर सेनेगल की नौसेना के साथ संयुक्त गश्त करेगा।

यह यात्रा इस बात का एक और मजबूत संकेत है कि भारत सेनेगल के साथ अपने संबंधों को कितना महत्व देता है और दोनों देशों के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग और मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने की उसकी इच्छा है। यह दोनों नौसेनाओं को एक-दूसरे से सीखने और सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर भी प्रदान करेगा।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »