NEW English Version

अपनी विरासत अपना पर्व हमारा ज्ञान हमारा गर्व

 भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी की अभिप्रेरणा का मूर्त रूप काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता-2024 के जनपदस्तरीय फाइनल राउंड का आयोजन कोइराजपुर, हरहुआ स्थित संत अतुलानंद कान्वेंट स्कूल में दिनांक 6 जनवरी को संपन्न हुआ। प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन एवं उन्हें सम्मानित करने के लिए वाराणसी के कई गणमान्य उपस्थित हुए। जिलाधिकारी वाराणसी श्री एस0 राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु नागपाल सहित बी0एस0ए0 श्री अरविंद पाठक जी ने कार्यक्रम में विद्यार्थियों की मेधा एवं प्रतिभा की भरपूर सराहना की। वाराणसी के महापौर श्री अशोक तिवारी, श्री धर्मेंद्र सिंह एम0एल0सी0, श्री सौरभ श्रीवास्तव (विधायक कैंट विधानसभा) की विशेष उपस्थिति ने सभी विद्यार्थियों में नई ऊर्जा का संचार किया। कक्षा एक से आठ, कक्षा 9 से 12, आमजन वर्ग एवं विश्वविद्यालय वर्ग के अंतर्गत इस प्रतियोगिता में कुल चार वर्गों ने भाग लिया जिसमें प्रथम दो वर्ग में वाराणसी के कुल 8 जोन के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कक्षा 1 से 8 वर्ग में कोतवाली जोन ने प्रथम, काशी विद्यापीठ ने द्वितीय एवं वरुणापार जोन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं कक्षा 9 से 12 वर्ग में काशी विद्यापीठ ने प्रथम, भेलूपुर जोन ने द्वितीय एवं सेवापुरी ब्लॉक ने तृतीय स्थान सुरक्षित किया। आमजन वर्ग के अंतर्गत श्रीमती प्रतिभा वर्मा एवं श्रीमती अलका श्रीवास्तव संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रही। विश्वविद्यालय वर्ग के अर्न्तगत बी0एच0यू0 को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता का संचालन प्रख्यात क्विज मास्टर श्री निर्मल जोशी ने किया। संस्था सचिव श्री राहुल सिंह जी ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों को अपनी मातृभूमि पर गर्व करने का संदेश दिया। विद्यालय की निदेशिका  डा0 वंदना सिंह एवं प्रधानाचार्या डा0 नीलम सिंह जी ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »