NEW English Version

महाकुंभ 2025 में रेलवे सुरक्षा बल के लिए आयोजित हुआ तनाव प्रबंधन कार्यशाला

महाकुंभ 2025 में ड्यूटी हेतु आए रेलवे सुरक्षा बल के जवानों के तनाव प्रबंधन हेतु वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल श्री एस रामाकृष्णन के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल कैंप, महाकुंभ 2025, झूसी, प्रयागराज में दो दिवसीय तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें दो अलग-अलग बैच के जवानों को तनाव से बचाव के उपायों से अवगत कराते हुए मुख्य वक्ता डॉ मनोज कुमार तिवारी, वरिष्ठ परामर्शदाता, ए आर टी सेंटर, एसएस हॉस्पिटल, आईएमएस, बीएचयू, वाराणसी ने जवानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि चुनौतियों को अवसर के रुप में लेकर, धनात्मक सोच रखकर, कार्य को बोझ नहीं उत्तरदायित्व समझकर करने, नियमित दिनचर्या रखने, उचित आहार लेने, नशा न करके, 7 घंटे गुणवत्तापूर्ण नींद लेकर, आपसी सहयोग, समन्वय व नियमित व्यायाम करने से जवान तनाव मुक्त रहकर महाकुंभ 2025 में अपना सर्वोत्तम योगदान दे सकते हैं।

जवानों को संप्रेषण कौशल एवं व्यवहार कुशलता के बारे में बताते हुए डॉ तिवारी ने 7 एस की चर्चा करते हुए कहा कि जवानों को संवेदनशीलता, सहयोग, सहनशीलता, सेवा भाव, समर्पण, शालिन संबाद एवं सतर्कता के साथ आम जनमानस के साथ व्यवहार करना चाहिए ताकि पूरी दुनिया में राष्ट्र का गौरव बढे। जवानों को रिलैक्सेशन एक्सरसाइज सिखाया गया जिसका नियमित अभ्यास करके जवान तनाव के दुष्परिणामों से अपना बचाव कर सकते हैं।

कार्यशाला के आयोजन में मंडलीय निरीक्षक, वाराणसी मंडल श्री संजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक रामबाग स्टेशन मुकेश कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक मेला कैंप झूसी स्टेशन श्री मुकेश कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यशाला का संचालन एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन निरीक्षक समय सिंह ने किया तथा निरीक्षक डी. के. राय ने मुख्य भूमिका अदा किया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »