NEW English Version

5 घंटे 5 बड़ी परियोजनाओं की नगर आयुक्त ने जानी हक़ीक़त

यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश शासन की नगरों में विकास की सर्वोच्च प्राथमिकता की योजना मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन) (सी.एम. ग्रिड्स)  योजनान्तर्गत अलीगढ़ नगर निगम द्वारा लगभग 1424.77 लाख की लागत से वार्ड सं 08, 15, 26, 69 गूलर रोड पर जी०टी० रोड स्थित शहंशाह होटल की पुलिया से देहलीगेट चौराहे तक 2.08 मीटर लंबी सड़क निर्माण और लगभग 1440.92 लाख की लागत से वार्ड 32 व 82 में स्वर्ण जयंती नगर चौराहे से रमेश विहार रोड लगभग 1.58 मीटर लंबी सड़क, स्मार्ट सिटी मिशन के तहत अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ₹ 49.89 करोड़ की बहुप्रतीक्षित परियोजना बाराद्वारी शॉपिंग कंपलेक्स व मल्टी लेवल कार पार्किंग प्रोजेक्ट व स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 63.11 करोड़ की लागत से ड्रेनेज सिस्टम को प्रभावी बनने के क्रम में कालीदह पोखर महेंद्र नगर क्षेत्र में समवेल निर्माण और राइजिंग मेंन डालने के कार्य व सीएमवीएनवाई( मुख्यमंत्री वैश्विक नग्रोदय योजना) अंतर्गत लगभग 10 करोड़ की लागत से सासनी गेट इगलास रोड पंपिंग स्टेशन के पास बारात घर के निर्माण सहित 5 बड़ी परियोजनाओं का नगर आयुक्त ने सोमवार को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद सीएनडीएस व निर्माण विभाग के साथ निरीक्षण किया। 

सी.एम. ग्रिड्स स्वर्ण जयंती नगर सड़क निर्माण

सुबह सवेरे नगर आयुक्त विनोद कुमार ने सी.एम. ग्रिड्स  स्वर्ण जयंती नगर रमेश विहार में निर्माणधीन सड़क नाला निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. निरीक्षण के समय नगर आयुक्त ने संबंधित फर्म कोनार्क के साइड इंजीनियर को पानी का डायवर्सन ठीक रखने नाला बनाते समय नाले का बहाव लेबल ठीक रखने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने उक्त सड़क का निर्माण अतिरिक्त लेबर आदि लगाकर कार्य तेजी से कराए जाने के भी निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में आने वाले बाधक अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर उन्हें हटाने की कवायद भी शुरू करने के लिए अधीनस्थों को कहा।

सी.एम. ग्रिड्स गूलर रोड सड़क निर्माण

गूलर रोड पर निरीक्षण के समय नगर आयुक्त ने सड़क निर्माण के पहले चरण में बनाए जा रहे हैं नाला निर्माण का भौतिक सत्यापन किया मौके पर संबंधित फर्म पी0पी0एस0 बिल्डर्स के साइड इंजीनियर संजय कुमार जैन द्वारा लेबर रजिस्टर उपलब्ध नहीं कराया गया जिस पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई. नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य में लगी लेबर को भी चेक किया मौके पर नगर आयुक्त ने संबंधित एजेंसी को अतिरिक्त लेबर लगाकर तेजी से काम कराया जाने के निर्देश दिए. नगर आयुक्त ने इंजीनियरों से नाले की लंबाई चौड़ाई और मोटी को फीता डलवाकर चेक करवाया। मौके पर संबंधित एजेंसी द्वारा साइड ऑफिस में लैब इस्टैबलिश्ड नहीं करने पर भी नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई तत्काल मुख्य अभियंता को निर्देश दिए संबंधित एजेंसी से उनके साइड ऑफिस में लैब एस्टेब्लिश कराई जाए साथ ही साथ नगर आयुक्त ने संबंधित एजेंसी द्वारा प्रतिदिन काम का शेड्यूल प्लान उपलब्ध नहीं करने पर भी नाराजगी जताई। नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता को नियमित रूप से इस महत्वपूर्ण परियोजना का  निरीक्षण करने मानक गुणवत्ता और इंजीनियरिंग के सभी पैरामीटर को चेक करने के निर्देश दिये। नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में आने वाले बाधक अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर उन्हें हटाने की कवायद भी शुरू करने के लिए अधीनस्थों को कहा।

आधुनिक बारात घर

सीएमवीएनवाई( मुख्यमंत्री वैश्विक नग्रोदय योजना) अंतर्गत लगभग 10 करोड़ की लागत से आधुनिक बारात घर के निर्माण के लिए नगर आयुक्त ने इगलास रोड पंपिंग स्टेशन के समीप भूमि स्थल का भौतिक सत्यापन किया मौके पर सीएनडीएस के अधिकारियों को तत्काल आर्किटेक्ट से इसका डिजाइन तैयार करने और डीपीआर बनाकर शासन को भेजने के निर्देश दिये। नगर आयुक्त ने यहां पर 7000 वर्ग मीटर जमीन पर आधुनिक बारात घर बनाए जाने की दृष्टिगत जल निगम के पुराने स्टोर के सामान को यहां से हटाने के निर्देश दिए।

ड्रेनेज सिस्टम

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 63.11 करोड़ की लागत से ड्रेनेज सिस्टम को प्रभावी बनने के क्रम में कालीदह पोखर महेंद्र नगर क्षेत्र में समवेल निर्माण और राइजिंग मेंन डालने के कार्य दृष्टिगत नगला पला में नगर निगम जलमग्न भूमि का निरीक्षण किया मौके पर जलमग्न भूमि चिन्हित करने के उपरांत सीएनडीएस के अधिकारियों को तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बाराद्वारी शॉपिंग कंपलेक्स व मल्टी लेवल कार पार्किंग प्रोजेक्ट

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ₹ 49.89 करोड़ की बहुप्रतीक्षित परियोजना बाराद्वारी शॉपिंग कंपलेक्स व मल्टी लेवल कार पार्किंग प्रोजेक्ट का नगर आयुक्त ने निरीक्षण किया. नगर आयुक्त ने यहां पर सीएनडीएस के इंजीनियरों के साथ मानक गुणवत्ता को चेक किया साथ ही साथ नगर आयुक्त ने रैंप व पार्किंग का स्लोप फ्लोर वाइज लगाई जा रहे टाइल्स को भी चेक किया मौके पर नगर आयुक्त ने सीढ़ियों के आकार को फीता डालकर पैमाइश कार्रवाई. पैमाइश में सीढ़ियों में भिन्नता आने पर तत्काल इंजीनियरिंग त्रुटि को ठीक करने और सभी सीढ़ियों में एकरूपता रखने के निर्देश दिए. प्रोजेक्ट की अवधि 31 दिसंबर को समाप्त होने रही थी परंतु काम पूरा नहीं होने पर भी नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई और मुख्य अभियंता को सीएनडीएस को नोटिस देने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त में बताया अलीगढ़ शहर के लिए यह पांच बड़ी परियोजनाएं विकास की नई परिभाषा लिखेंगी उन्हें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है आने वाला भविष्य को एक नया अलीगढ़ स्मार्ट अलीगढ़ देखने को मिलेगा।

ये रहे मौजूद

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव मुख्य अभियंता सुरेश चंद अधिशासी अभियंता सिब्ते हैदर सहायक अभियंता राजवीर सिंह अवर अभियंता संजय कुमार मीडिया सहायक एहसान रब सीएनडीएस के परियोजना प्रबंधक अन्य।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »