NEW English Version

अनिल अग्रवाल ने विश्वस्तरीय मंच पर कला एवं संस्कृति के प्रदर्शन के नए दौर की शुरूआत की

यूके का प्रतिष्ठित रिवरसाईड स्टुडियोज़ अब होगा अनिल अग्रवाल रिवरसाईड स्टुडियोज़ ट्रस्ट

विभिन्न महाद्वीपों में कला, संस्कृति और इनोवेशन को एक दूसरे के साथ जोड़ने के प्रयास में वेदांता ग्रुप के संस्थापक एवं चेयरमैन अनिल अग्रवाल अब आइकॉनिक रिवरसाईड स्टुडियोज़ का नेतृत्व करेंगे। लंदन की थेम्स नदी के उत्तरी किनारे पर स्थित 100 साल पुराना स्टुडियो, जिसे कला के विश्वस्तरीय केन्द्र के रूप में जाना जाता है, अब इसका संचालन ‘अनिल अग्रवाल रिवरसाईड स्टुडियोज़ ट्रस्ट’ के नाम से होगा। अपने गौरवशाली इतिहास में रिवरसाईड स्टुडियोज़ ने दुनिया भर से कई जाने-माने कलाकारों की मेजबानी की है, जिसमें बीटल्स द्वारा गीत की रिकॉर्डिंग, डेविड बॉवी की परफॉर्मेंस, डारिओ फो का कार्य तथा डेविड हॉकनी द्वारा प्रदर्शित कार्य शामिल हैं।

यह शुरूआत रचनात्मकता एवं विश्वस्तर पर सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने की अग्रवाल की व्यक्तिगत प्रतिबद्धता को दर्शाती है। अपने दृष्टिकोण के तहत रुआर्ट इन एवरी हार्ट पहल के ज़रिए वे कला को सार्वजनिक रूप से सुलभ बनाने तथा भारत एवं दुनिया भर के बीच समृद्ध सांस्कृतिक संबंधों पर ज़ोर देने के लिए तत्पर हैं। रिवरसाईड स्टुडियोज़ के साथ अग्रवाल ऐसे स्थानों को बढ़ावा देना चाहते हैं, जहां इनोवेशन और सांस्कृतिक विविधता एक साथ फले-फूलें, जो विश्वस्तरीय सीमाओं को दूर करने वाली कलात्मक अभिव्यक्ति के लिए जीवंत हब की भूमिका निभाएं। 

कला एवं संस्कृति के केन्द्र के रूप में रिवरसाईड स्टुडियोज़ कलात्मक अभिव्यक्ति और सांस्कृतिक विविधता का पर्याय बन गया है। आज स्टुडियो गर्व के साथ थिएटर्स, परफॉर्मेंस, रिकॉर्डिंग स्टुडियो, प्रदर्शनी स्थल तथा शानदार कैफे के साथ सिनेमा की भूमिका निभाता है।

वेदांता ग्रुप के संस्थापक एवं चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा, ‘‘मेरा हमेशा से मानना रहा है कि कला में सीमाओं को पार करने, लोगों को एकजुट करने तथा मनुष्य के अनुभव को बेहतर बनाने की अद्भुत क्षमता है। रिवरसाईड स्टुडियोज़ भारतीय एवं विश्वस्तरीय कला और संस्कृति के प्रदर्शन के लिए प्रमुख विश्वस्तरीय गंतव्य बन चुका है। मैं भारतीय कलाकारों और फिल्म समुदायों को इस विश्वविख्यात स्थल पर अपनी कलात्मक प्रतिभा को दर्शाने के लिए आमंत्रित करता हूं। अब विभिन्न क्षेत्रों के ग्लोबल लीडर्स अपने वास्तविक जीवन की यात्रा एवं अनुभवों के साथ दर्शकों को रोमांचित कर सकते हैं। इन बेहतरीन परफॉर्मेंसेस, प्रदर्शनियों और सिनेमा के साथ स्टुडियो दुनिया भर से विश्वस्तरीय प्रोडक्शन्स की मेजबानी कर रहा है। मुझे विश्वास है कि हम ऐसा स्थान बनाने जा रहे हैं, जो न सिर्फ रचनात्मकता, बल्कि सामाजिक बदलाव को भी प्रोत्साहित करेगा।’’ 

श्री अग्रवाल हमेशा से अपने प्रयासों के माध्यम से परोपकार और सांस्कृतिक विकास को बढ़ावा देते रहे हैं। भारतीय कला और संस्कृति के समर्थक होने के नाते उन्होंने यूके में कई भारतीय आध्यात्मिक नेतृत्वकर्ताओं, कलाकारों और सांस्कृतिक फाउन्डेशन्स की मेजबानी की है। मन, शरीर और आत्मा पर केन्द्रित उनके प्रयासों ने भारत की समृद्ध कला की परम्परा और आध्यात्मिकता को विश्वस्तरीय दर्शकों तक पहुंचाकर भारत एवं दुनिया के बीच के अंतर को दूर करने में योगदान दिया है। 

श्री अनिल अग्रवाल रिवरसाईड स्टुडियोज़ ट्रस्ट अपनी तरह का अनूठा सांस्कृतिक केन्द्र है, जहां आगंतुक विश्वस्तरीय थिएटर प्रोडक्शन से लेकर आर्ट गैलेरीज़, सिनेमा स्क्रीनिंग, आधुनिक कला प्रदर्शनियों, लाईव परफॉर्मेंसेस और टेड टॉक्स तक का यादगार अनुभव पा सकते हैं। अपनी आधुनिक सुविधाओं के साथ यह सेंटर दुनिया भर से मनोरंजन उद्योग के लीडर्स को आकर्षित करेगा, भारतीय, विदेशी एवं अन्य इंटरनेशनल क्रिएटर्स को उनके कार्य को दर्शाने का मौका देगा। 

यह उपलब्धि भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि देश के सबसे सम्मानित बिज़नेस लीडर्स में से एक विश्वस्तरीय कला की दुनिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहे हैं। श्री अग्रवाल का दृष्टिकोण रुआर्ट इन एवरी हार्ट कला के माध्यम से सीमा-पास सहानुभुति और सूझ-बूझ को प्रोत्साहित करता है। रिवरसाईड स्टुडियोज़ का अधिग्रहण विश्वस्तरीय संस्कृति पर भारत के बढ़ते प्रभाव की पुष्टि करता है, चूंकि भारतीय उद्यमी विश्वस्तरीय मंच पर कलात्मक संवाद में योगदान दे रहे हैं। 

यह पहल श्री अग्रवाल की इस अवधारणा की पुष्टि करती है कि कला सार्वभौमिक भाषा है, जो जो लोगों को सीमा पार संस्कृतियों के साथ जोड़ती है। इस ऐतिहासिक अवसर पर रिवरसाईड स्टुडियोज़ वर्ष 2025 में भव्य ओपनिंग कार्यक्रम का आयोजन भी करेगा, जहां दुनिया भर से कलाकार, परफॉर्मर्स, उद्योग जगत के लीडर्स और कला प्रेमी एक मंच पर इकट्ठा होंगे। भौतिक आयोजनों के अलावा ट्रस्ट, वैन्यू की पहुंच और प्रभाव को बढ़ाने के लिए डिजिटल एवं हाइब्रिड कला कार्यक्रमों की एक श्रृंखला का आयोजन भी करेगी। मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »