NEW English Version

केंद्रीय कारागार चिकित्सालय को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर व मरीज को कंबल प्रदान किया गया

केंद्रीय कारागार वाराणसी में नई सुबह संस्था, वाराणसी द्वारा कारागार स्थित चिकित्सालय हेतु ऑक्सीजन कंसंट्रेटर स्टेबलाइजर के साथ प्रदान किया गया तथा ओवरसीज बैंक चितईपुर शाखा के सहयोग से कैदियों को कंबल वितरित किया गया। श्री आर के मिश्रा वरिष्ठ अधीक्षक केंद्रीय कारागार वाराणसी की ओर से कारापाल व चिकित्सा अधिकारी ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर व स्टेबलाइजर ग्रहण किया।

इस अवसर पर नई सुबह संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ अजय तिवारी ने कहा कि नई सुबह संस्था, वाराणसी कैदियों के कल्याण व मानसिक स्वास्थ्य के उत्थान हेतू सक्रिय सहयोग प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर रहेगी।

केंद्रीय कारागार के कारापाल अखिलेश कुमार ने इस अवसर पर कहा की कैदी जेल में अनेक रचनात्मक कार्य कर रहें है जिसके लिए सामाजिक संस्थाओं के सहयोग की जरुरत है।

कारागार चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक सिंह ने कहा की बंदी जनों​ के मानसिक स्वास्थ्य हेतु बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ मनोवैज्ञानिक डॉ मनोज तिवारी, ओवरसीज बैंक चितईपुर शाखा के मैनेजर धर्मेंद्र सिंह, कारापाल वीरेंद्र वर्मा, आईसीटीसी केंद्रीय कारागार के परामर्शदाता अरविंद सिंह, नई सुबह संस्था के संबंध में अनुराग तिवारी, एल टी अखिलेश कुमार उपस्थित रहे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »