NEW English Version

नगर निगम ने विशेष स्वच्छता व जागरूकता अभियान का किया आगाज़

गुरुवार को अभियान के पहले दिन नगर निगम द्वारा स्वास्थ्य विभाग जलकल विभाग निर्माण विभाग पथ प्रकाश विभाग और अर्बन कंपनी के साथ संयुक्त रूप से वार्ड 28 महेंद्र नगर कालीदह पोखर कालीदह मरघट रोड पर स्थानीय लोगों के साथ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर निगम ने जेसीबी, 4 ट्रैक्टर, 2 टिपर, 2 टेम्पो 60 सफाई कर्मचारी, अर्बन कम्पनी से 6 छोटे ट्रैक्टर, 6 टाटा टेम्पो, 2 लोडर, 15 अर्बन कंपनी कर्मचारी लगाकर सफाई करायी गयी, 40 स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की गई और 4 लीकेज की मरम्मत कराई गई। लोगों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने क्षेत्र को स्वच्छ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वच्छता के लिए सेवा करने के लिए प्रेरित करना था।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने कहा कि *इस अभियान को शहर में बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा और सप्ताह में दो वार्डो मे इसे आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा इस अभियान को जनसहभागिता से ब्रह्द रूप दिया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें अपने क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा आज पहले दिन अभियान के दौरान,लोगों ने अपने क्षेत्र की साफ-सफाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया और शहर को स्वच्छ बनाने में अपनी भूमिका निभाई।

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार ने कहा अलीगढ़ नगर निगम द्वारा चलाए गए इस स्वच्छता अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना आज अभियान के दौरान, लोगों ने अपने क्षेत्र की साफ-सफाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया और शहर को स्वच्छ बनाने में अपनी भूमिका निभाई।

अभियान में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी दलवीर सिंह, एई पुष्पेंद्र सिंह एसएफआई प्रकाश सिंह मीडिया सहायक अहसान रब अर्बन कंपनी प्लांट हेड एहसान सैफी अंकुर भदौरिया आदि मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »