NEW English Version

कुम्भ यात्रा को सुरक्षित और स्वस्थ बनाएं पूर्वोत्तर रेलवे की स्वास्थ्य सुविधाएँ

वाराणसी: महाकुम्भ 2025; के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे ने प्रयागराज रामबाग एवं झूंसी के रेलवे स्टेशनों पर तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 24/7 ऑब्जर्वेशन रूमों विशेष चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने की व्यवस्था की गयी हैं। वाराणसी मंडल के प्रयागराज रामबाग एवं झूंसी रेलवे स्टेशनों  पर महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं यात्रियों को त्वरित चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए रेल कर्मी समर्पित रूप से सेवा में अनवरत जुटे हुए हैं। 

महाकुम्भ-2025 मेला के दौरान अब तक लगभग 300 यात्री श्रद्धालुओं को पूर्वोत्तर रेलवे के वारणसी मंडल के अपर मुख्य चिकत्सा अधीक्षक डा. निरज कुमार के नेतृत्व में  प्राथमिक चिकित्सा एवं चिकित्सा सहायता दी गई थी,जबकि गम्भीर मरीजों को  स्थानीय चिकित्सालयों में भेजा गया  है।

स्टेशन पर चिकित्सा स्टाफ की तैनाती: प्रयागराज रामबाग एवं झूंसी सहित प्रमुख स्टेशनों पर ऑब्जर्वेशन रूम्स स्थापित किए गए हैं, जहां डॉक्टर- बीमार तीर्थयात्रियों और ड्यूटी पर तैनात रेलवे कर्मचारियों को प्राथमिक उपचार प्रदान कर रहे हैं। गंभीर रोगियों को वहां मौजूद एंबुलेंस द्वारा निकटतम अस्पताल तक पहुंचाने की सुविधा दी जा रही है। 

ऑब्जर्वेशन रूम्स में तैनात फार्मासिस्ट:  रोगियों को दवा वितरित कर रहे हैं और दवा वितरण कक्ष और वहां मौजूद उपकरणों को सुचारू बनाए रख रहे हैं  साथ ही  आवश्यकतानुसार यात्रियों को  दवाओं, ड्रेसिंग सामग्री और मेडिकल उपभोग्य सामग्री प्रदान कर रहे हैं। 

महाकुम्भ के दौरान रेलवे स्टेशनों पर 24/7 चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हैं। जब भी किसी यात्री को चिकित्सा सहायता की आवश्यकता हो रही है उन्हें  तुरंत  प्राथमिक उपचार प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही, रेलवे अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों से समन्वय स्थापित कर  जरूरत पड़ने पर गंभीर मरीज को तुरंत रेफर किया जा रहा है। भारतीय रेलवे का उद्देश्य महाकुम्भ 2025 के आयोजन को सुरक्षित, स्वस्थ और यादगार बनाना है। रेलवे द्वारा की गई स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं को उच्चतम स्तर की चिकित्सा सेवाएं मिल रहीं हैं , जिससे उनकी यात्रा सुरक्षित ,स्वस्थ्य और आरामदायक बन रही है। रेलवे प्रशासन ने सभी पहलुओं पर ध्यान दिया है और यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्था की गई है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »