NEW English Version

नववर्ष में मिली स्मार्ट स्कूल की सौग़ात

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अलीगढ़ में विकास कार्यों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय एलमपुर में स्मार्ट स्कूल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया है। यह कार्यक्रम माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश संदीप सिंह, महापौर प्रशांत सिंघल, नगर आयुक्त विनोद कुमार, अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, बीएसए राकेश कुमार सिंह, और पार्षद दिनेश जादौन, हरीश सैनी, हरिशंकर संजय गोयल की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश संदीप सिंह ने कहा कि देश की नीति व देश को सशक्त बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की भूमिका बेहतर सराहनीय है उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा परिषदीय स्कूलों में कायाकल्प का ऐतिहासिक कार्य हो रहा है।

यह स्मार्ट स्कूल उत्तर प्रदेश सरकार की शिक्षा नीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य राज्य के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि यह स्मार्ट स्कूल अलीगढ़ के छात्रों के लिए एक नए युग की शुरुआत करेगा, जहां वे अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए आवश्यक शिक्षा और सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे।

महापौर प्रशांत सिंघल ने इस स्मार्ट विद्यालय में एक स्विमिंग पूल बनाने के लिए भी कहा है, जो इस स्मार्ट स्कूल की एक और महत्वपूर्ण सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बाबू कल्याण सिंह जी के सत्य वचन *शिक्षा के मंदिर* को ये स्मार्ट विद्यालय सार्थक सिद्ध करेगा

यह स्मार्ट स्कूल अलीगढ़ के छात्रों के लिए एक आदर्श शिक्षा केंद्र होगा, जहां वे अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए आवश्यक शिक्षा और सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने कहा कि यह स्मार्ट स्कूल अलीगढ़ के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो शहर के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह स्मार्ट स्कूल अलीगढ़ में शिक्षा के लिए एक नई पहचान बनाएगा और आने वाला भविष्य इस स्मार्ट स्कूल से शिक्षा ग्रहण करने के पश्चात शिक्षा की ज्योत को और आगे ले जाएगा

उन्होंने बताया कि इस स्मार्ट स्कूल के निर्माण में लगभग ₹2,49,94,931 करोड़ की अनुमानित धनराशि खर्च की जाएगी, जिसमें निविदा धनराशि ₹2,48,70,839 करोड़ है। यह परियोजना 9 जनवरी 2025 से शुरू हुई है और इसके पूरा होने की तिथि 8 अक्टूबर 2025 तय की गई है। इस परियोजना को मैसर्स एस0 के0 बिल्डर्स द्वारा पूरा किया जाएगा। स्मार्ट स्कूल के ग्राउंड फ्लोर पर 8×6 के 7 क्लास रूम, 5×6 का ऑफिस, 6×6 का रसोईघर, 3×3.39 का स्टॉफ रूम, 3×2.95 का फीस काउंटर, 3.25×2.25 के 2 शौचालय, और 2.50×2.50 के आकार के गार्ड रूम का निर्माण होगा। इसके अलावा, प्रथम तल पर 8×6 के 7 क्लास रूम, 11.23×6 का कंप्यूटर लैब, 6×3 में लाइब्रेरी, और 3.25×6 में टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण होगा।

उन्होंने कहा जनप्रतिनिधियों के सहयोग से अलीगढ़ नगर निगम का प्रयास इस स्कूल की भांति शहर के दो अन्य स्कूलों को भी स्मार्ट स्कूल के रूप में बनाने का प्रयास किया जाएगा

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »