NEW English Version

शहर में अव्यवस्थित ई रिक्शा से जल्द मिलेगी निज़ात

अलीगढ़ नगरीय क्षेत्र में अव्यवस्थित ई रिक्शा के कारण आए दिन चौराहों पर लगने वाले जाम से शहर वासियों को मुक्ति दिलाने के लिए प्रयासरत अलीगढ़ नगर आयुक्त विनोद कुमार ने एसपी ट्रैफिक मुकेश उत्तम के साथ शहर में ई रिक्शा को व्यवस्थित करने के लिए मंथन किया और ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से ई रिक्शा चालकों के पंजीकरण की व्यवस्था को सुगम बनाने के बारे में मैसर्स वेब सोफी सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के तकनीकी टीम के साथ ई रिक्शा पंजीकरण सॉफ्टवेयर को देखा।

 नगर आयुक्त ने सॉफ्टवेयर एजेंसी को पंजीकरण का सॉफ्टवेयर सरल भाषा और ई रिक्शा चालकों की सुविधा के अनुसार बनाने के निर्देश दिए. नगर आयुक्त ने कहा ई रिक्शा चालकों को शहर में व्यवस्थित करने के उद्देश्य से ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था जल्द शुरू की जा रही है इस नई व्यवस्था में घर बैठे कोई भी ई रिक्शा चालक सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकता है आन लाइन पंजीकरण के समय अलीगढ़ आरटीओ में पंजीकरण, फिटनेस के प्रमाण पत्र, ड्राइवर लाइसेंस के साथ-साथ नगर निगम के पंजीकरण को अपलोड करना अनिवार्य होगा।

एसपी ट्रैफिक मुकेश उत्तम ने बताया कि इन चार प्रमाण पत्रों के साथ कोई भी ई रिक्शा चालक ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से पंजीकरण का आवेदन कर सकता है तत्पश्चात ट्रैफिक पुलिस द्वारा निर्धारित 4 ज़ोन में से किसी एक ज़ोन निर्धारित रंग और रूट के अनुसार ई-रिक्शा को चलाने की अनुमति दी जायेगी।

उन्होंने बताया कि पहले चरण में 4000 ई रिक्शा को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से 4 ज़ोन बनाए गए हैं जिनमे

  • प्रथम पूर्वी ज़ोन -1-कम्पनीबाग-दुबे पढ़ाव-गान्धीआई तिराहा-क्वार्सी चौराहा रामघाट रोड से दाहिने तरफ

2-कम्पनीबाग-दुबे पड़ाव से अचलताल, नौरंगाबाद पुल होते हुये बाये तरफ एटा चुंगी जीटी रोड उक्त दोनों मार्गो के मध्य का समस्त क्षेत्र

  • द्वितीय पश्चिमी ज़ोन -1- कम्पनीबाग से रसलगंज से तहसील तिराहा, सारसौल चौराहा। (जीटी रोड) से बाये तरफ 

2-कम्पनीबाग से हाथरस अडडा, सासनीगेट चौराहा मथुरा चेन्जर से खैरश्वर, नादापुल, सारसौल चौराहा। (आगरा रोड) से दाहिने तरफ उक्त दोनों मार्गो के मध्य का समस्त क्षेत्र

  • तृतीय उत्तरी ज़ोन 1-कम्पनीबाग से दुवे पढाव से रामबाग तिराहा क्वार्सी चौराहे से बाये तरफ महेशपुर फाटक, एफएम टावर तिराहा से सारसौल वाईपास 

2-कंम्पनीबाग से मसूदाबाद चौरहा से तहसील तिराहा के दाहिने तरफ सारसोल चौराहा से बरौला बाईपास उक्त मार्गो के मध्य का समस्त क्षेत्र 

  • चतुर्थ दक्षिणी क्षेत्र 1-कम्पनीबाग से मदारगेट से खिरनीगेट, सासनी गेट से बाये तरफ (आगरा रोड)

2-कम्पनीबाग से दुवे पढ़ाव चौराहा अचलताल से एटाचुंगी चौराहा (जीटी रोड) के दाहिने तरफ उक्त मार्गो के मध्य का समस्त क्षेत्र।

बैठक में नगर आयुक्त के साथ पार्षद व उपसभापति दिनेश जादौन, विनोद माहौर, सूरज माहौर अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव एसपी ट्रैफिक मुकेश उत्तम, टीआई नेपाल सिंह अहसान रब, वेब सोफी सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड से नवीन त्रिपाठी व अन्य मौजूद थे।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »