NEW English Version

छात्रों के लिए दो दिवसीय तनाव प्रबंधन कार्यशाला शुरू

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय धुबरी, असम के छात्रों के तनाव प्रबंधन हेतु विद्यालय के प्राचार्य श्री बी आर शर्मा के निर्देशन में दो दिवसीय तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन 22-23 जनवरी 2025 को किया गया जिसके प्रथम दिन छात्रों को परीक्षा तनाव से बचाव के उपायों से अवगत कराते हुए रिसोर्स पर्शन डॉ मनोज कुमार तिवारी, वरिष्ठ परामर्शदाता, ए आर टी सेंटर, एसएस हॉस्पिटल, आईएमएस, बीएचयू, वाराणसी ने छात्रों को बताया कि परीक्षा को बाधा नहीं अवसर के रूप में लेकर, अध्ययन कौशलों का उपयोग करके, नियमित अध्ययन व दिनचर्या रखने, संतुलित आहार लेने, 7 घंटे गुणवत्तापूर्ण नींद लेकर, आपसी सहयोग व नियमित व्यायाम करने से छात्र परीक्षा तनाव मुक्त रहकर परीक्षा में अपना सर्वोत्तम प्रदर्शन कर सकते हैं।

इस अवसर पर डॉ. मनोज ने तनाव प्रबंधन में शिक्षकों की भूमिका पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। व्दितीय सत्र में छात्रों को रिलैक्सेशन एक्सरसाइज सिखाया गया जिसका नियमित अभ्यास करके छात्र तनाव के दुष्परिणामों से अपना बचाव करके शारीरक व मानसिक रूप से स्वस्थ्य रह सकते हैं। प्रथम दिन के तृतीय सत्र में डॉ तिवारी ने छात्रों को बताया कि उच्च सफलता के लिए समय व्यवस्थापन कैसे किया जाए तथा उन्होंने अध्ययन कौशलों पर पीपीटी के माध्यम से विस्तार से चर्चा किया। इस अवसर पर छात्रों ने प्रश्न पूछ कर अपनी समस्या एवं जिज्ञासा का समाधान प्राप्त किया।

कार्यशाला का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य श्री बी आर शर्मा के संबोधन से शुरू हुआ जिसमें उन्होंने छात्रों को तनाव प्रबंधन कार्यशाला के महत्व को रेखांकित किया व छात्रों को इसमें सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ मनोज कुमार तिवारी को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्रम व असम की पारंपरिक टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया। डॉ मनोज तिवारी ने विद्यालय की पुस्तकालय हेतु अपनी स्वलिखित पुस्तक “मनोविज्ञान एवं शिक्षण” सप्रेम भेंट किया।
कार्यशाला के आयोजन में विद्यालय के परामर्शदाता श्री सुनील कुमार यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यशाला का संचालन एवं अतिथि का धन्यवाद ज्ञापन डॉ. जीतेन्द्र प्रताप यादव (पीजीटी हिंदी) ने किया।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »