NEW English Version

फार्मास्यूटिकल एंड मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो ऑफ इंडिया के सीईओ ने जन औषधि स्टॉल का दौरा किया

फार्मास्यूटिकल एंड मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआई), डिपार्टमेंट ऑफ फार्मास्यूटिकल्स, भारत सरकार के सीईओ श्री रवि दधीच (दानिक्स) ने आज महाकुंभ नगर के सेक्टर-07 स्थित कलाग्राम में जन औषधि स्टॉल और अन्य जन औषधि केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आगंतुकों और केंद्र संचालकों से संवाद कर प्रधानमंत्री जन औषधि योजना की उपयोगिता और लाभों पर चर्चा की। 

श्री रवि दधीच ने जानकारी दी कि महाकुंभ नगर में पांच जन औषधि केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें से एक केंद्र कलाग्राम में स्थित है। ये केंद्र महाकुंभ मेले की पूरी अवधि के दौरान संचालित रहेंगे। इनका उद्देश्य सस्ती, गुणवत्तापूर्ण दवाओं की जानकारी और उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा, “जन औषधि केंद्रों से दवाएं खरीदने पर आम जनता को 50 से 90 प्रतिशत तक की बचत होती है।” 

श्री दधीच ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 2633 जन औषधि केंद्र संचालित हैं, जबकि प्रयागराज में ऐसे 62 केंद्र कार्यरत हैं। देशभर में जन औषधि योजना के तहत अब तक 15,000 से अधिक केंद्र खोले जा चुके हैं, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से 25,000 केंद्र खोलने का लक्ष्य है। इस वर्ष इन केंद्रों के माध्यम से 2,000 करोड़ रुपये की दवाइयों की बिक्री का लक्ष्य है, जिसमें से 1,500 करोड़ रुपये से अधिक का लक्ष्य पहले ही पूरा हो चुका है। 

उन्होंने महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं को पिनकोड आधारित प्रणाली के जरिए निकटतम जन औषधि केंद्र खोजने की प्रक्रिया समझाई और सस्ती दवाओं की उपलब्धता की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान श्री दधीच ने मीडिया प्रतिनिधियों के सवालों का जवाब दिया और जन औषधि योजना को समर्थन देने के लिए मीडिया का आभार व्यक्त किया। 

इस अवसर पर पीएमबीआई के प्रबंधक श्री गौतम कपूर, सहायक प्रबंधक श्री नितिन सिंह, नोडल अधिकारी श्री मानवेन्द्र सिंह चौहान, केंद्र संचालक और आगंतुक उपस्थित रहे। 

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »