NEW English Version

वॉचो ले कर आ रहा है छेत्रिय हिप-हॉप प्रतिभाओं का शो ‘वाइब ऑन’

डिश टीवी का ओटीटी प्लेटफार्म जल्द ले के आ रहा है परिंदे का एक नया क्रन्तिकारी शो ‘वाइब ऑन’, इसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के उभरते हिप-हॉप कलाकारों को दिखाया जायेगा 

नॉएडा: डिश टीवी के प्रमुख ओ टी टी प्लेटफार्म वाचो ने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के उभरते संगीत प्रतिभाओं को दिखने वाले एक नए हिप-हॉप रियलिटी शो ‘वाइब ऑन’ के लिए स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म के रूप में परिंदे के साथ किया है साझेदारी।  यह शो यूट्यूब में रिलीज़ होने से पहले वाचो पर विशेष प्रीमियर होगा। यह छेत्रिय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय दरशाखों के सामने लाने और उन्हें आगे बढ़ने का एक महत्वपूर्ण छड़ है। 

परिंदे के इस रियलिटी शो ‘वाइब ऑन’ ने पहले ही उत्तर भारत के 25 प्रतिष्ठित कॉलेजों में एक महत्वपूर्ण असर डाला है, जिसमे 150 बेहतरीन  कलाकार शामिल हैं जो भारत की आज की हिप-हॉप संस्कृति की ऊर्जा और रचनात्मकता को मूर्त रूप देते हैं। प्रसिद्ध संगीत दिग्गजों अमित उचाना, रवनीत सिंह और जेएसएल सिंह द्वारा जज किया गया यह शो एक सांस्कृतिक घटना बन गया है, जो भारत के युवाओं के जुनून और स्टारडम की उनकी अथक खोज को दर्शाता है। अब यह राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहुंच और प्रभाव बढ़ाने का वादा करता है।

वाचो और परिंदे के बिच ये साझेदारी स्थानीय प्रतिभाओं और नए इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल प्लेटफार्म का फायदा उठाने के उनके एक जैसे दृष्टिकोण को दिखती है।  छेत्रिय कला को राष्ट्रीय मान्यता के साथ जोड़कर, ये साथ भारत के एंटरटेनमेंट परिदृश्य को बदलने में ओ टी टी प्लेटफार्म की बढ़ती भूमिका को भी रेखांकित करती है। 

श्री सुखप्रीत सिंह (डिश टीवी वाचो के कॉर्पोरेट हेड ऑफ़ मार्केटिंग) ने कहा –“रियलिटी शो हमेशा से भारत के एंटरटेनमेंट यात्रा का आधार रहे हैं, सपने प्रतिभा और ढृढ़ता की कहानियों को सामने लाते हैं। जैसे जैसे ये फॉर्म ओटीटी प्लेटफार्म पर पनपने के लिए विकसित होती है, वाचो को इस बदलाव का नेतृत्व करने पर गर्व होता है।  ‘वाइब ऑन’ छेत्रिय टैलेंट को वैश्विक मौकों से जोड़ने, क्रिएटिविटी को बढ़ावा देने और डिजिटल युग के लिए मनोरंजन को फिर से परिभासित करने के हमारे नज़रिये के अनुरूप है।” 

परिंदे की प्रबंध निदेशक प्रभजोत कौर महंत ने कहा, “परिंदे एक ऐसा मंच बनाने के लिए समर्पित है जो प्रतिभाओं को सार्थक अवसरों से जोड़ते हैं। ‘वाइब ऑन’ भारत की संगीत विरासत की भिन्नता का जश्न मनाता है और नए गतिशील कलाकारों को भी  आवाज़ देता है। वाचो ओटीटी के साथ साझेदारी करके हम इस मिशन का विस्तार कर सकते हैं, जिससे इन कलाकारों की पहुँच और प्रभाव राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेंगे।” 

वाइब ऑन के निर्माता श्री बलजिंदर एस महंत ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, “वाइब ऑन सिर्फ़ एक रियलिटी शो नहीं है; यह क्षेत्रीय प्रतिभाओं को चमकने का मंच देने का एक आंदोलन है। हम एक ऐसा मंच बनाना चाहते थे जहाँ हर ताल, हर गीत और हर प्रदर्शन भारत के युवाओं की जीवंत ऊर्जा को दर्शाता हो। वाचो के साथ साझेदारी करके हम इस विज़न को और आगे ले जा सकते हैं, देश भर के अलग-अलग दर्शकों तक पहुंच सकते हैं और डिजिटल युग में प्रतिभाओं की खोज और उनका जश्न मनाने के तरीके को फिर से परिभाषित कर सकते हैं।”

‘वाइब ऑन’ का एक्सक्लूसिव प्रीमियर वॉचो पर होगा, जो ग्राहकों को एक बेजोड़ व्यूइंग एक्सपीरियंस देगा, क्योंकि वे भारत की अगली म्यूजिकल सनसनी के उभरने के गवाह बनेंगे। यह सहयोग वॉचो की ताजा, प्रामाणिक सामग्री देने की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो मनोरंजन उद्योग में इनोवेशन और रचनात्मकता को बढ़ावा देते हुए विविध दर्शकों के साथ प्रतिध्वनि होती है।

डिश टीवी इंडिया लिमिटेड

डिश टीवी इण्डिया लिमिटेड भारत की लीडिंग कंटेंट डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी है, जिसका डायरेक्ट-टू-होम (डीटीएच) टीवी और ओटीटी दोनों प्लेटफार्म मे एक मजबूत उपस्थिति है। कंपनी के पास डिश टीवी और डी2एच (डीटीएच ब्रांड) और वॉचो (ओटीटी प्लेटफॉर्म) जैसे कई अलग-अलग ब्रांडस हैं और एक 360-डिग्री इकोसिस्टम भी है जिसमें कंटेंट सेवाएं, डिवाइस और ओईएम पार्टनरशिप शामिल हैं। डिशटीवी प्लेटफॉर्म ग्राहकों को किसी भी स्क्रीन पर, कहीं भी, कभी भी कई कंटेंट डिलीवरी प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपलब्ध सर्वश्रेष्ठ कंटेंट आप तक पहुंचाने में सक्षम बनाता है। कंपनी के प्लेटफॉर्म पर 21 लोकप्रिय ओटीटी ऐपस के साथ 582 से ज़्यादा चैनल और अलग-अलग सेवाएँ हैं। कंपनी के पास 2,500 से ज़्यादा डिस्ट्रीब्यूटर और लगभग 150,000 डीलरों का एक विशाल वितरण नेटवर्क है जो देश के 9,500 शहरों में फैला हुआ है। डिश टीवी अपने अखिल भारतीय ग्राहक आधार से 14 शहरों में फैले कॉल-सेंटरों के ज़रिए जुड़ा हुआ है और 12 अलग-अलग भाषाओं में 24X7 ग्राहकों के सवालों को संभालने में सक्षम है। 

वाचो ओटीटी

2019 में लांच वाचो एक एक्सक्लूसिव ओ टी टी प्लेटफार्म है जो कई ओरिजिनल शो पेश करता है जैसे – आरंभ, गिलहैरी, जॉइंट अकाउंट, मंगदंत, अवैध, एक्सप्लोसिव, आरोप, वजह, द मॉर्निंग शो, बौछार-ए-इश्क, गुप्ता निवास, जौनपुर जैसी वेब सीरीज भी शामिल हैं। लास्ट ईयर ने आपने 253 वाले प्लान के साथ  ओटीटी एग्रीगेशन बिजनेस में कदम रखा था। 18 लोकप्रिय ओटीटी ऍप्स कइ विशेषता के साथ ये तेज़ी से आल-इन-वन ओटीटी सब्सक्रिप्शन के लिए पसंदीदा जगह बन रहा है।  वाचो में यूजर जनरेटेड कंटेंट के लिए स्वैग नाम का प्लेटफार्म भी है, जहाँ लोग आपने खुद का कंटेंट बना सकते है और अपनी छमता का पता भी लगा सकते हैं। वाचो को अलग-अलग उपकरणों जैसे – फायर टीवी स्टिक, डिश एसएमआरटी हब, डी2एच मैजिक डिवाइस, एंड्रॉइड और आईओएस सेलफोन सहित ऑनलाइन एक्सेस भी किया जा सकता है।

परिंदे

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »