NEW English Version

प्योर ईवी ने इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में क्रांति लाने के लिए एक्स प्लेटफॉर्म 3.0 किया लॉन्च

● रोमांचक अनुभव प्रदान करने के लिए थ्रिल मोड

● प्रिडिक्टिव एआई वीसीयू, यूज़र की राइडिंग की जरुरत के अनुसार खुद को अनुकूलित कर बेहतर माइलेज देता है

● प्योर ईवी प्रोडक्ट्स इंडस्ट्री में प्रति केडबल्यूएच के हिसाब से सबसे अधिक माइलेज प्रदान करते हैं

भोपाल, जनवरी 2025: भारत के प्रमुख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माताओं में से एक प्योर ईवी ने आज एक्स प्लेटफॉर्म का एक महत्वपूर्ण अपग्रेड, एक्स प्लेटफॉर्म 3.0 लॉन्च करने की घोषणा की। एडवांस एआई तकनीक द्वारा संचालित यह नया प्लेटफॉर्म, यूज़र एक्सपीरियंस बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जो वाहन के प्रदर्शन, कनेक्टिविटी और समग्र राइडर सुविधा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कई एडवांस फीचर्स के साथ उपलब्ध है। 

थ्रिल मोड एक्स प्लेटफॉर्म 3.0 की मुख्य विशेषताओं में से एक है, जो टॉर्क और समग्र प्रदर्शन को 25 प्रतिशत तक बढ़ाता है। यह फीचर यूजर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो एक दमदार और पावरफुल ड्राइविंग एक्सपीरियंस की तलाश में हैं। यह फीचर इलेक्ट्रिक वाहन प्रदर्शन में नए मानक स्थापित करता है।

लॉन्च पर टिप्पणी करते हुए, प्योर ईवी के संस्थापक और एमडी डॉ. निशांत डोंगरी ने कहा, “एक्स प्लेटफॉर्म 3.0 की शुरुआत के साथ, हम एडवांस एआई तकनीकों को सहजता से एकीकृत करते हुए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी क्रांति के अगले चरण में कदम रख रहे हैं। यह प्लेटफॉर्म प्योर ईवी के लिए अद्वितीय है और भारतीय नवाचार को वैश्विक स्तर पर ले जाने की हमारी महत्वाकांक्षा का प्रतिनिधित्व करता है। हम अपने वाहनों को न केवल परिवहन के साधन के रूप में देखते हैं, बल्कि एक इंटेलिजेंट, कनेक्टेड डिवाइस के रूप में भी देखते हैं, जो मोबिलिटी की अवधारणा को फिर से परिभाषित करती है, और हमारे ग्राहकों को एक बेहतरीन ड्राइविंग अनुभव प्रदान करती है।” 

इसके अलावा, यह प्लेटफॉर्म एडवांस प्रिडिक्टिव एआई से लैस है, जो राइडर के व्यवहार से सीखता है और बदलती स्थितियों के अनुसार खुद को ढालने में सक्षम है। विश्वसनीयता पर ध्यान केंद्रित करते हुए, यह फीचर “प्रिवेंशन इज़ बेटर देन क्योर” के सिद्धांत पर काम करता है और संभावित समस्याओं का पता लगाकर और उन्हें पहले ही हल करके वाहन की 100 प्रतिशत अपटाइम सुनिश्चित करता है। क्लाउड एआई के साथ मिलकर, यह प्लेटफॉर्म ओवर-द-एयर अपडेट्स और अपग्रेड्स की सुविधा भी प्रदान करता है, जिससे वाहन का सॉफ़्टवेयर अप-टू-डेट रहता है और प्रदर्शन के लिए अनुकूलित होता है।

एक्स प्लेटफॉर्म 3.0 की एक और खासियत इसका नेक्स्ट-जेनरेशन टीएफटी डैशबोर्ड है, जो आईओएस और एंड्रॉइड डिवाइस से आसानी से कनेक्ट हो सकता है। यह आधुनिक डैशबोर्ड कई तरह की स्मार्ट फीचर्स प्रदान करता है, जिसमें रियल-टाइम नेविगेशन मैप्स, बैटरी हेल्थ अपडेट्स, रेंज एस्टिमेट्स और बहुत कुछ शामिल है, जो सुनिश्चित करता है कि राइडर्स को सभी ज़रूरी जानकारी एक ही क्लीक पर मिल सके।

यूज़र एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए डिज़ाइन किया गया, यह प्लेटफॉर्म बैटरी हेल्थ और रेंज जैसी महत्वपूर्ण वाहन मैट्रिक्स पर रीयल-टाइम अपडेट प्रदान करता है, जिससे राइडर्स को बिना किसी परेशानी के डेटा तक पहुंच मिलती है। ये फीचर्स सामूहिक रूप से एक्स प्लेटफॉर्म 3.0 को इलेक्ट्रिक वाहन तकनीक को एडवांसमेंट की ओर ले जाने में सहायक बनाती हैं, और इंडस्ट्री में नवाचार के नए मानक स्थापित करती हैं।

पहले लॉन्च किए गए प्लेटफॉर्म की सफलता के आधार पर, नए एडवांस सिस्टम में न्यू जेन स्मार्ट एआई आधारित व्हीकल कंट्रोल यूनिट, रिजनरेटिव ब्रेकिंग, कोस्टिंग रीजन, एन्हांस्ड इलेक्ट्रिक ब्रेकिंग सिस्टम, स्विफ्ट थ्रॉटल रिस्पॉन्स और अत्यधिक कुशल पावरट्रेन जैसी सुविधाएं भी शामिल की गई हैं, जो इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर इंडस्ट्री में यूज़र एक्सपीरियंस को फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार हैं।

शुरुआत में, एक्स प्लेटफॉर्म 3.0 प्योर ईवी के प्रीमियम मॉडल, ईप्लूटो, 7जी मैक्स और ईट्रिस्ट एक्स में उपलब्ध होगा, और 2025 के अंत तक अन्य सभी मॉडलों में भी इसे उपलब्ध कराने की योजना है। एक्स प्लेटफॉर्म 3.0 की शुरुआत प्योर ईवी के स्थायी और इंटेलिजेंट मोबिलिटी सॉल्यूशंस के विज़न के साथ मेल खाती है, जिससे इलेक्ट्रिक वाहन रोज़मर्रा की ज़िंदगी का अभिन्न हिस्सा बन सकें। मुस्कान सिंह

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »