NEW English Version

एक दिवसीय एचआईवी/एड्स जनपद स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न

वाराणसी : पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय के सभागार में वाराणसी जनपद का एक व्दिवसीय एचआईवी/एड्स जनपद स्तरीय  उन्मुखीकरण कार्यक्रम डॉ. पीयूष राय जिला क्षय रोग अधिकारी एवं नोडल अधिकारी दिशा वाराणसी के निर्देशन में संपन्न हुआ जिसमें वाराणसी जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए।

इस अवसर पर डॉ. पीयूष राय ने कहा कि एचआईवी के प्रसा​र को रोकने हेतु जनपद के समस्त लोगों को अभियान के तौर पर काम करने की आवश्यकता है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि जागरूकता व फॉलो अप ही एकमात्र माध्यम है जिसे एचआईवी से बचाव संभव है।

डॉ. प्रीति अग्रवाल एसएमओ एआरटी सेंटर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने लोगों को बताया कि एआरबी दवाओं के माध्यम से एचआईवी के साथ जी रहे लोग लंबा एवं गुणवत्तापूर्ण जीवन जी सकते हैं तथा उन्होंने यू बराबर यू के बारे में लोगों को बताया। 

उन्मुखीकरण कार्यक्रम में डॉ. मनोज कुमार तिवारी परामर्शदाता एआरटी सेंटर बीएचयू, वाराणसी ने पीपीटी के माध्यम से  एचआईवी के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध सुविधाओं व आंँकड़ों पर प्रकाश डाला। श्रीमती मनीषा सिंह परामर्शदाता संपूर्ण सुरक्षा केंद्र एसएसपीजी ने आईसीटीसी के कार्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. प्रतिभा पांडेय ने पीपीटीसीटी, बीएचयू ने पीपीटीसीटी के कार्यों को विस्तार से बताया। पॉजिटिव स्पीकर के रूप में श्रीमती संगीता ने अपने अनुभवों को साझा किया और कहा कि नियमित दवा लेकर हम सामान्य जीवन जी सकते हैं।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से एआरटी सेंटर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुनील कुमार, डब्ल्यू एच ओ कंसल्टेंट डॉ विनोद कुमार, मनीष कुमार सिंह क्लस्टर प्रोग्राम मैनेजर, सीएसओ श्रीमती पूनम गुप्ता, चेतन श्रीवास्तव डीएमडीओ, ग्राम प्रधान, बाल विकास, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ओएसटी सेंटर, लक्षित परियोजना के कर्मचारियों शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनोज कुमार तिवारी तथा अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन श्री मनीष कुमार सिंह ने किया।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »