NEW English Version

काशी का डीपीएल बनेगा दिव्यांग क्रिकेट इतिहास में मील का पत्थर

डीपीएल के शानदार ट्राफी का हुआ अनावरण

पूज्य संत सद्गुरु श्री रणछोड़दास बापूजी की कृपा से भारत के इतिहास में पहली बार डे नाइट दिव्यांग प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच का आयोजन ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेटर संगठन के द्वारा सिगरा स्टेडियम, वाराणसी में 16 से 18 फरवरी 2025 को आयोजित किया गया है जिसमें पूरे भारत से दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी शामिल होंगे इस संदर्भ में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रवीण वसानी मुख्य ट्रस्टी रणछोड़ दास चैरिटेबल आई हॉस्पिटल राजकोट, गुजरात ने कहा कि खेल के माध्यम से दिव्यांग जनों के आत्मविश्वास को बढ़ाकर उन्हें विकसित भारत के निर्माण में योगदान हेतु प्रेरित करने का सबसे सशक्त माध्यम है।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव व प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डाँ संजय चौरसिया ने बताया कि इस दिव्यांग प्रीमियर लीग मैच में भारत के प्रत्येक राज्य से दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं जिससे इसका पूरे भारत में सकारात्मक प्रभाव होगा। उन्होंने वताया कि दिव्यांग प्रीमियर लीग में वेस्ट वॉरियर, ईस्ट ईगल, नॉर्थ दबंग, सेंट्रल लाइंस, काशी ट्रेंड्स व साउथ सर्वाइवर्स टीमों के बीच रोमांचकारी मैच होंगे।

दिव्यांगबंधु डॉ उत्तम ओझा अध्यक्ष ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रीमियर लीग पूरी दुनिया में अनोखा है क्योंकि इसका आयोजन पूर्णरुप  से जन सहयोग व सहभागिता के द्वारा किया जा रहा है। संगठन इस तरह की प्रीमियर लीग मैचों का आयोजन महानगरों में भी करने के लिए प्रयत्नशील है। उन्होंने बताया कि इस मैच का विशेष ऐप “स्पोर्ट बिज” के माध्यम से पूरी दुनिया में लाइव प्रसारित किया जाएगा।

डॉ. राजेश पांडेय सीओई ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन ने कहा दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए प्रीमियर लीग शुरू होना दिव्यांग क्रिकेट के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा इससे दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों को अपने हुनर का प्रदर्शन करने के लिए अधिक अवसर मिलेगा तथा नए दिव्यांग खिलाड़ियों में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी।

मैच का उद्घाटन 16 फरवरी को दोपहर 2.00 बजे होगा, उद्घाटन समारोह में पद्मश्री मेजर ध्यानचंद पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली दिव्यांग खिलाड़ी डॉ दीपा मलिक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल रहेंगे। मैच के इसके दूसरे दिन 17 फरवरी को उत्तर प्रदेश सरकार में खेल मंत्री श्री गिरीश यादव व संपूर्णानंद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बिहारी लाल शर्मा भाग लेंगे, 18 फरवरी को समापन समारोह शाम 6.00 बजे होगा जिसमें में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व अंतरराष्ट्रीय दिग्गज क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर शामिल होंगे। स्पेशल ओलंपिक भारत की अध्यक्ष डॉ मल्लिका नड्डा को भी आमंत्रित किया गया है। मैच के दौरान कई प्रसिद्ध खिलाड़ियों, राजनेता एवं अभिनेताओं के आने की प्रबल संभावना है।

इस अवसर पर आयोजन समिति के संयोजक प्रदीप सोनी व धीरज चौरसिया, चीफ कोऑर्डिनेटर अभिजीत विश्वास, प्रदीप राजभर, सुबोध राय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रेसवार्ता में दिव्यांग प्रीमियम लीग की शानदार ट्रॉफी का अनावरण किया गया।

डॉ. मनोज कुमार तिवारी वरिष्ठ परामर्शदाता एआरटी सेंटर, एस एस हॉस्पिटल आईएमएस, बीएचयू, वाराणसी
Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »