NEW English Version

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर ने डॉ. मनोज तिवारी को किया सम्मानित

वाराणसी : संपूर्णानंद स्पोर्ट काम्पलेक्स सिगरा, वाराणसी में ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित डे नाइट क्रिकेट मैच दिव्यांग प्रीमियम लीग के भव्य समापन समारोह में दिव्यांगजनों के खेल को बढावा देने हेतु एआरटीसी, एसएस हॉस्पिटल, आईएमएस, बीएचयू के वरिष्ठ परामर्शदाता व प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ मनोज कुमार तिवारी को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान, अंतर्राष्ट्रीय दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी, अर्जुन पुरस्कार प्राप्त पद्मश्री दिलीप वेंगसरकर ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

विदित हो कि डॉ मनोज तिवारी विगत दो दशकों से दिव्यांगजनों के कल्याणर्थ अपनी सेवाएं प्रदान करते आ रहे हैं। डॉ तिवारी पूर्वांचल के कई स्वयंसेवी संस्थाओं में दिव्यांगजनों के शीघ्र पहचान, आँकलन, परामर्श, पुनर्वास, शिक्षण एवं प्रशिक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते आ रहे हैं जिसके लिए खेल मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री गिरीश चंद्र यादव सहित कई संस्थाओ द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया है।

डॉ मनोज भारतीय पुनर्वास परिषद, नई दिल्ली से पंजीकृत पुनर्वास मनोवैज्ञानिक भी हैं। डॉ तिवारी ने 11 पुस्तकों का लेखन किया है जिसमें दिव्यांगों के कल्याणार्थ *दिव्यांगता: समग्र उपागम* शामिल है, राष्ट्रीय के स्तर पर एक दर्जन से अधिक शोध-पत्रों के प्रकाशन के साथ ही साथ राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मानसिक स्वास्थ्य, दिव्यांगता एवं अन्य समसामयिक विषयों पर लेख लिखकर जन जागरूकता का कार्य करते रहते हैं। डॉ. तिवारी द्वारा रेलवे सुरक्षा बल, सीआरपीएफ, एनडीआरएफ, कारागार बंदियों, उत्तर प्रदेश पुलिस, पीएससी बल, विद्यार्थियों, दिव्यांगजनो व प्रबंधकों व अन्य जनसामान्य हेतु निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविरों के माध्यम से निशुल्क सेवा प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिव्यांगबंधु डॉ. उत्तम ओझा, महासचिव डॉ संजय चौरसिया, पहल मनोचिकित्सा व परामर्श केंद्र के प्रिंस कुमार मिश्रा, योग प्रशिक्षक मनीष पांडेय, मंडलीय प्रबंधक मनीष सिंह, फार्मासिस्ट पवन कुशवाहा, डॉ मुकेश श्रीवास्तव, संजय भगत, शिप्रा चटर्जी, अनुश्री पाठक, गौरव पाण्डेय, एवं बड़ी संख्या में अन्य लोगों ने डॉ तिवारी को शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »