NEW English Version

त्यौहारों से पहले एक्शन में आया नगर निगम

आगामी त्यौहारों रमज़ान, होली, ईद नवरात्र पर पेयजलापूर्ति को प्रभावी बनाने  आगामी गर्मी में होने वाली पेयजल की किल्लत को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त विनोद कुमार ने जल निगम व जलकल विभाग के साथ समीक्षा करते हुए अभी से रोड मैप तैयार करने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने साफ़ साफ़ लहज़े में सहायक अभियंता जल अवर अभियंता जल और जल निगम के अधिकारियों को सभी नलकूपों, अवर जलाशयों की निगरानी,  उनकी क्षमता और कार्यशीलता की निगरानी को गंभीरता से लेने की हिदायत दी है।

त्यौहारों रमज़ान, होली, ईद नवरात्र पर पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त ने जलकल विभाग और जल निगम को अभी से पेयजल की किल्लत वाले क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को प्रभावी बनाने वैकल्पिक पेयजल आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए कार्ययोजना बनाने के लिए कहा है। नगर आयुक्त ने सहायक अभियंता जल पुष्पेंद्र सिंह को रमज़ान व ग्रीष्म ऋतु में पेयजल की किल्लत को देखते हुए हर क्षमता की दो-दो अतिरिक्त मोटर पंप को जलकल विभाग के स्टोर में रखने के निर्देश दिए हैं ताकि मोटर खराब होने पर तत्काल अतिरिक्त मोटर का इस्तेमाल किया जा सके। मोटर पंप की मरम्मत हेतु चयनित एजेंसियों से तत्काल सभी खराब मोटरों की अभी से चेकिंग कराकर उन्हें ठीक कराया जाए। उदय सिंह जैन रोड स्थित जलकर प्रागण में लगे कवर की मोटर को बदलने का काम तत्काल प्राथमिकता पर किया जाए ताकि इस सीडब्ल्यूआर की परिधि में आने वाले क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावी बनी रहे।

नगर आयुक्त ने समीक्षा बैठक में शक्ति नगर गूलर रोड और शाह जमाल पंपिंग स्टेशन के सम्पवेल की अभी से सफ़ाई कराये जाने के लिए कहा उन्होंने सभी नलकूपों पर प्रेशर गेज लगाए जाने के निर्देश दिए ताकि जलापूर्ति के फ्लो की क्षमता का पता चल सके और सभी नलकूपों पर लगे बाईपास को अभी से मरम्मत कराया जाए ताकि जल प्रवाह की चेकिंग आसानी से की जा सके।

नगर आयुक्त विनोद कुमार ने बताया कि आगामी दिनों में रमज़ान, होली, ईद नवरात्र के साथ साथ  ग्रीष्म ऋतु में होने वाली पेयजल की किल्लत को ध्यान में रखते हुए अभी से कार्य योजना तैयार की गई है सभी संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दे दिए गए हैं।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »