NEW English Version

रमजान पर व्यवस्थाओं का  हाल जानने मुस्लिम मोहल्लो में पहुँचे निगम अधिकारी

नगर निगम पुलिस/जिला प्रशासन के सहयोग से होगी बड़ी कार्यवाई-अपर नगर आयुक्त ने निगम अधिकारियों संग किया मुस्लिम क्षेत्र में रमजान की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

अलीगढ़ : रमजान के पहले रोजे पर ही रविवार सुबह अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग जलकर निर्माण और स्ट्रीट लाइट विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के संग अपर नगर आयुक्त ने ऊपर कोट जामा मस्जिद रेलवे रोड हाथी वाला पुल दिल्ली गेट शाहजमाल साराय मियां ख्वाजा चौक जमालपुर ईदगाह शमशाद मार्केट फिरदौस नगर आदि क्षेत्रों में रमजान के अवसर पर नगर निगम द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेलवे रोड  सराय हकीम रोड पर कई प्वाइंटों पर कचरा पड़ा हुआ मिला अब्दुल करीम चौराहे से ऊपर कोट कोतवाली जामा मस्जिद रोड पर झाड़ू नहीं लगी थी जिस पर अपर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। मौके पर अपर नगर आयुक्त ने प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को संबंधित एसएफआई का स्पष्टीकरण और अर्बन कम्पनी को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिए।

जमालपुर ईदगाह क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान शमशाद मार्केट से पुरानी चुंगी सेंचुरी गेट होते हुए जमालपुर मे मैकेनिकल कूड़ा डलाव घर तक सड़क की दोनों पटरी पर अवैध चाय बिस्किट पान गुटका टेलर बिरयानी की अस्थाई दुकाने लगाकर अतिक्रमण मिला जिसको तत्काल जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के सहयोग से हटाने के निर्देश दिए गए मौके पर सहायक नगर आयुक्त ने तीन दिवस में मुनादी के पश्चात अतिक्रमण को हटाने के लिए अधीनस्थों को निर्देश दिए।

अर्बन कंपनी द्वारा जमालपुर क्षेत्र में बरसों पुराने बंद पड़े नगर निगम के आधुनिक मैकेनिक कूड़ा डलाव घर को बड़ी मेहनत से ठीक कराया। जिसका निरीक्षण अपर नगर आयुक्त ने किया और जल्द से जल्द इस ऑटोमेटिक डलाव घर को क्रियाशील करने के निर्देश दिए इस ऑटोमेटिक डलाव घर के क्रियाशील हो जाने के पश्चात जमालपुर क्षेत्र के में रोड पर खुले में पड़े कचरे से निजात मिलने की संभावना है।

निरीक्षण में अपर नगर आयुक्त के साथ सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह जोनल अधिकारी आरपी सिंह बेचन प्रसाद मीडिया सहायक एहसान रब नगर निगम स्वास्थ्य विभाग जलकल विभाग और निर्माण विभाग की टीम में मौजूद थी।

Book Showcase

Best Selling Books

Ikigai: The Japanese secret to a long and happy life

By Héctor García, Francesc Miralles

₹318

Book 2 Cover

Why I am an Atheist and Other Works

By Bhagat Singh

₹104

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

Until Love Sets Us Apart

By Aditya Nighhot

₹176

Translate »