NEW English Version

राज्य स्तरीय आरोग्य मेले ‘आरोग्यम्-2025’ में उमड़ा जनसैलाब – जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में हो रहा मेले का आयोजन

जयपुर : शिल्प ग्राम, जवाहर कला केन्द्र में आयुष विभाग द्वारा 1 मार्च से 4 मार्च तक आयोजित किये जा रहे राज्य स्तरीय आरोग्य मेले ‘आरोग्यम्-2025’ में तीसरे दिन भी भारी संख्या में लोगों को लाभान्वित किया गया।  मेले में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, योग एवं नेचुरोपैथी चिकित्सा पद्धतियों द्वारा एक ही परिसर में उपचार एवं परामर्श की व्यवस्था की गई है। मेले में जन-सामान्य के स्वास्थ्य संरक्षण, स्वास्थ्य के प्रति चेतना एवं रोगों के निवारण हेतु चिकित्सा परामर्श के साथ-साथ आयुष चिकित्सा पद्धतियों की विभिन्न विधाओं से आमजन लाभान्वित हो रहे हैं। मेले में प्रातः 7 से 8 बजे तक योग विशेषज्ञों द्वारा योगाभ्यास करवाकर शारीरिक, मानसिक बीमारियों का ईलाज किया जा रहा है।

सोमवार को शासन उप सचिव श्री सावन कुमार चायल के साथ डॉ. आनन्द कुमार शर्मा, निदेशक, आयुर्वेद विभाग, डॉ. बत्तीलाल बैरवा, नोडल प्रभारी मेला ने प्रत्येक स्टॉल पर जाकर अवलोकन किया।  प्रथम सत्र में चेयरपर्सन डॉ. श्रीराम तिवाडी (विशेषाधिकारी) उप मुख्यमंत्री, डॉ. समय सिंह मीणा, सहायक औषधि नियंत्रक के सानिध्य में डॉ. एकलव्य बोहरा, प्राचार्य एवं उनकी टीम स्वास्थ्य कल्याण, आयुर्वेद महाविद्यालय, जयपुर द्वारा यौगिक षट्कर्म का सैद्धान्तिक एवं प्रायोगिक प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया।

द्वितीय सत्र में डॉ. योगेश्वरी गुप्ता, स्वास्थ्य कल्याण, होम्योपैथी महाविद्यालय, जयपुर ने अश्मरी (पथरी) पर व्याख्यान दिया जिसमें चेयरपर्सन के रूप में डॉ. अंशुमान चतुर्वेदी, सहायक नोडल प्रभारी मेला एवं डॉ. दिनेश चौधरी, सहायक निदेशक, होम्योपैथी रहे। सहायक निदेशक एवं मीडिया प्रभारी डॉ. लक्ष्मण सैनी ने बताया कि मेले में पंचकर्म चिकित्सा, मर्म चिकित्सा, जलौका चिकित्सा, अग्निकर्म चिकित्सा, औष्टियोपैथी, स्वर्णप्राशन, यूनानी चिकित्सा, होम्योपैथी चिकित्सा आदि के विशेषज्ञों द्वारा मेले में तीन दिवस में लगभग 16 हजार 802 जन-सामान्य को विभिन्न रोगों पर परामर्श एवं उपचार व निःशुल्क औषधि वितरण कर लाभान्वित किया गया।

औषध पादप मण्डल द्वारा मेले में औषधीय पादपों का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। प्रतिदिन सायंकाल 6.30 बजे से 8 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मानस रोगों में लाभदायक रागों का प्रस्तुतीकरण भी किया जा रहा है।  

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »