NEW English Version

गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी के नेतृत्व में यमुना नदी के किनारे होगा महा आरती का आयोजन- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

“मोदी की विदेश नीति” और “महिला सशक्तिकरण” पुस्तक का हुआ विमोचन

 ⁠महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मैं मोदी जी को नमन करता हूँ- कु. राजीव रंजन सिंह

नई दिल्ली: आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक, गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर ने राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में पहली बार ओरिजनल सोमनाथ के दुर्लभ ज्योतिर्लिंगम  का अनावरण किया। महा सत्संग – आनंदम में दिल्ली की मुख्यमंत्री, रेखा गुप्ता, विधान सभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता, भाजपा की वरिष्ठ नेता रीता बहुगुणा जोशी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

गुरुदेव श्री श्री रविशंकर ने यमुना को साफ करने की मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए स्मरण किया कि आर्ट ऑफ लिविंग के मेरी दिल्ली, मेरी यमुना अभियान के अंतर्गत यह काम 2010 में ही शुरू कर दिया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान, उन्होंने दो महत्वपूर्ण पुस्तकों, “मोदी की विदेश नीति” और “महिला सशक्तीकरण” का विमोचन भी किया, जिनके लेखक आईसीपीआरडी के अध्यक्ष, कुमार राजीव रंजन सिंह हैं। “महिला सशक्तिकरण “ पुस्तक का संपादन वरिष्ठ पत्रकार अमित कुमार ने किया है । इन दोनों पुस्तकों का प्रकाशन “डायमंड बुक” ने किया है ।

इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पर्यावरण के संरक्षण की ओर गुरुदेव के नेतृत्व के बारे में कहा, “मुझे अभी भी याद है गुरुदेव कि आपके मार्गदर्शन में आर्ट ऑफ लिविंग के हजारों कार्यकर्ताओं ने यमुना के घाटों को साफ करने का भीमकाय कार्य संभाला था। उन्होंने यमुना के हजारों ट्रक कचरा बाहर निकाला था। अब हम इस मिशन को और आगे ले जाएंगे, रिवरफ्रंट में बदलाव लाएंगे और आपकी उपस्थिति में एक भव्य महाआरती का आयोजन करेंगे। मैं आपको आमंत्रित करने के लिए व्यक्तिगत रूप से स्वयं आऊँगी।”

आईसीपीआरडी के फाउंडर प्रेसिडेंट कुमार राजीव रंजन सिंह ने कहा, “मैं नेतृत्व और आत्मनिर्भरता द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को नमन करता हूँ। उनकी दूरदर्शिता दिल्ली में रेखा गुप्ता के नेतृत्व और पूरे भारत में महिलाओं को समर्थ बनाने वाले परिवर्तनकारी अभियानों में प्रदर्शित होती है। मेरी पुस्तकें ‘महिला सशक्तीकरण’ और ‘मोदी की विदेश नीति’ उनकी प्रभावशाली नीतियों पर प्रकाश डालती हैं। अपनी पुस्तक ‘महिला सशक्तीकरण’ में मैंने मोदी जी की योजनाओं और महिला सशक्तीकरण पर उनके प्रभाव को दर्शाया है। मेरी दूसरी पुस्तक, ‘मोदी की विदेश नीति’ में उनके नेतृत्व के दौरान भारत के विकास और विश्व में भारत के बढ़ते सम्मान के बारे में बताया गया है। मैं इन पुस्तकों को प्रकाशित करने के लिए डायमंड बुक्स के श्री नरेंद्र कुमार वर्मा जी को धन्यवाद देता हूँ।”

ये दोनों पुस्तकें भारत की बदलती विदेश नीति और महिला सशक्तीकरण पर गहन शोध और विश्लेषण को दिखाती हैं। महिला सशक्तीकरण को भारत के विकास एजेंडा का सबसे मुख्य स्तंभ बताते हुए उन्होंने कहा कि ये पुस्तकें नीति निर्माताओं, शोधकर्ताओं और आम नागरिकों के लिए बहुत मायने रखती है ।

इस कार्यक्रम में कई जानेमाने अतिथियों, नीति निर्माताओं, बुद्धिजीवियों, मीडिया प्रतिनिधियों और युवा विद्वानों की सहभागिता देखी गई, यह सहभागिता वर्तमान नेतृत्व में भारत की प्रगति की कहानी का दिल से सत्कार करती हैं। आईसीपीआरडी गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और प्रकाशनों द्वारा सूचित विमर्श और नीति समर्थन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Translate »