NEW English Version

दिघी पोर्ट ने ‘सागर आंकलन’ रैंकिंग में हासिल किया दूसरा स्थान

साल 2023-24 में दिघी पोर्ट लिमिटेड, ने ‘सागर आंकलन’ रैंकिंग में दूसरा स्थान हासिल किया है। भारत सरकार ने  बंदरगाहों की दक्षता और प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार लाने के उद्देश्य से ‘सागर आंकलन’ के तहत दिशानिर्देश तय किए हैं। ये दिशानिर्देश सभी बंदरगाहों पर लागू होते हैं। इसका मकसद भारतीय पोर्ट्स के परफॉर्मेंस की राष्ट्रीय स्तर पर बेंचमार्किंग है। इसके दिशानिर्देश, देश के समुद्री इंफ्रास्ट्रक्चर को पुनर्जीवित करने के लिए निर्धारित हैं। 

डीपीएल, अदाणी पोर्ट्स को बल्क कार्गो (5 मिलियन टन से कम श्रेणी) को संभालने में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिनिस्ट्री ऑफ पोर्ट, शिपिंग और वाटर-वे ने “सागर आंकलन” रैंकिंग के तहत दूसरे रैंक से सम्मानित किया गया है। मुंबई में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ये प्रतिष्ठित पुरस्कार दिया। यह मान्यता दिघी पोर्ट की दक्षता, सर्विस क्वालिटी और बेहतरिन ऑपरेशन के प्रति प्रतिबद्धता को उजागर करती है।

डीपीएल, अदाणी पोर्ट्स, भारत के पूर्वी और पश्चिमी तट में मौजूद इकोनॉमिक्स गेटवे में शामिल है। ये पोर्ट महाराष्ट्र में अपनी मजबूत मौजूदगी स्थापित कर रहा है। ये भारत की जीडीपी में सबसे ज्यादा योगदान देता है। डीपीएल, अदाणी पोर्ट्स को महाराष्ट्र में कस्टमर सर्विस करने में मदद मिलेगी जिसमें मुंबई और पुणे जैसे बड़े औद्योगिक क्षेत्रों का विकास शामिल है। अदाणी पोर्ट्स को वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ मल्टी कार्गो पोर्ट में विकसित कर रहा है जिसमें करीब 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश शामिल है। इसके साथ ही डीपीएल, अदाणी पोर्ट्स आसान और बेहतर कार्गो मूवमेंट के लिए रेल और रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में निवेश कर रहा है।

Book Showcase

Best Selling Books

Shri Durgasaptashati Sachitra

By Gorakhpur Gita Press

₹100

Book 2 Cover

Stop Letting Everything Affect You

By Daniel Chidiac

₹190

Truth without apology

By Acharya Prashant

₹240

30 Days to Better English

By Norman Lewis

₹199

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »